Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारशादी समारोह में जा रहे जीजा-साले को रौंदा: एक की हुई...

शादी समारोह में जा रहे जीजा-साले को रौंदा: एक की हुई मौत, दूसरे का चल रहा इलाज; बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर – Bhagalpur News


भागलपुर में शादी की खुशी मातम में बदल गई। जब रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे जीजा-साले को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना, शाहकुंड प्रखंड के कस्बा खेरी इलाके

.

मृतक की पहचान बांका जिले के लक्ष्मीपुर निवासी मो. गुलाम नबी (55 ) के तौर पर हुई है, जो मो. अलीम खलीफा के बेटे थे। घायल साले का नाम मो. शहंशाह है, जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

मायागंज अस्पताल में परिजन।

रात के अंधेरे में हुई टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुलाम नबी अपने साले के साथ बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाहकुंड की ओर आ रहे थे। रास्ते में कस्बा खेरी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुलाम नबी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका साला मो. शहंशाह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल भिजवाया।

छह बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मंगलवार को शाहकुंड थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि गुलाम नबी दवाइयों की बिक्री करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी छह बेटियां हैं।

मृतक के भाई ने बताया कि सोमवार को वह शादी से लौट रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ।

शाहकुंड थाना अध्यक्ष जगन्नाथ शर ने बताया कि हादसे के संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments