Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडजीनत अमान, मंदाकिनी से करीना तक... हीरोइनों ने खूबसूरत किरदारों के लिए...

जीनत अमान, मंदाकिनी से करीना तक… हीरोइनों ने खूबसूरत किरदारों के लिए नहीं की कपड़ों की परवाह, कर दी सब हद पार


Last Updated:

हिंदी सिनेमा में कई खूबसूरत एक्ट्रेसेज हुईं. उन्होंने अपने किरदारों के लिए काफी कुर्बानी भी दी. कुछ ने तो अपने नियम कायदे तक छोड़े तो कुछ ने रोल्स के लिए बोल्ड पोज भी दिए. इस लिस्ट में 70s की हीरोइनें भी शामिल हैं तो आज की एक्ट्रेस भी. तो चलिए उन हीरोइनों से मिलवाते हैं जिन्होंने खूबसूरत किरदारों के लिए कपड़ों की भी परवाह नहीं की.

राधिका आप्टे तो अपनी अदाकारी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. बॉलीवुड हो या ओटीटी, हर प्लेटफॉर्म पर उन्होंने दमदार फिल्में और वेब सीरीज की है. वह हर बार अपनी खूबसूरत अदाकारी से इंप्रेस कर देती हैं. राधिका ने इसी साल आई सिस्टर मिडनाइट के लिए न्यूड पोज दिए थे जिसे सेंसर बोर्ड ने हटाने का सुझाव दिया था. ये एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है जिसकी इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. (Image: Instagram)

Parched

राधिका ने पहली बार ऐसे बोल्ड पोज नहीं दिए. वह बॉलीवुड फिल्म पार्च्ड में भी इस तरह की दमदार परफॉर्म्स के लिए बोल्ड हो चुकी हैं. साल 2016 में रिलीज हुई लीना यादव की फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और कई फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का डंका बजा था. (Image: Instagram)

Animal

तृप्ति डिमरी ने बुलबुल से लेकर कला जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. मगर रणबीर कपूर के साथ उन्होंने एनिमल में काम किया था और वह न्यूड सीन के चलते लाइमलाइट में आई थीं. (Image: Instagram)

Zeher

उदिता गोस्वामी ने इमरान हाशमी के साथ जहर फिल्म में काम किया था. जहां वह बोल्ड और टॉपलेस अवतार में नजर आई थीं. उनके इस पोस्टर की काफी चर्चा भी रही थी. (Image: Instagram)

Margarita with a Straw

कल्कि कोचलिन अपनी अदाकारी के लिए फेमस हैं. जिन्होंने कई डिफरेंट रोल्स से लोगों का दिल जीता है. मगर साल 2014 में आई मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ में उन्होंने खूब तारीफ हासिल की थी. कल्कि ने ऐसी लड़की का किरदार प्ले किया था जिसमें वह व्हीलचेयर पर थीं उसे सेरिब्रल पाल्सी नाम की बीमारी थी. इस फिल्म में एक बाथरूम सीन में उन्होंने बिना कपड़ों के सीन दिया था. (Image: Instagram)

Kurbaan

इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम आपको शॉक्ड कर सकता है लेकिन कुर्बान फिल्म के पोस्टर के लिए करीना कपूर ने टॉपलेस शूट कवराया था. जिसमें वह सैफ अली खान के अपोजिट दिखी थीं. (Image: Instagram)

जीनत अमान जिन्होंने अपने जमाने में ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को इंप्रेस कर दिया था. उनकी शशि कपूर के साथ सत्यम शिवम सुंदरम की काफी चर्चा रही थी. जिसमें वह बिना ब्लाउज के साड़ी पहने बोल्ड पोज देती दिखी थीं.

मंदाकिनी इंडस्ट्री का वो नाम है जिन्होंने एक ही फिल्म से तहलका मचा दिया था. वह राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म में झरने वाले सीन में बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं जिसमें व्हाइट साड़ी पहने दिखी थीं.

homeentertainment

जीनत अमान से करीना तक… हीरोइनों ने खूबसूरत रोल के लिए नहीं की कपड़ो की परवाह



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments