Wednesday, June 3, 2026
Homeबॉलीवुडरेखा ही नहीं, ये कुंवारी हीरोइनें भी लगाती हैं सिंदूर, कोई बिना...

रेखा ही नहीं, ये कुंवारी हीरोइनें भी लगाती हैं सिंदूर, कोई बिना शादी ही पहनती है बिछिया तो कोई मंगलसूत्र


Last Updated:

रेखा, गीता कपूर, लता मंगेशकर, आम्रपाली दुबे, जसलीन मथारू, तनिषा मुखर्जी और पवित्रा पुनिया जैसी हस्तियां बिना शादी के भी सिंदूर लगाती हैं. रेखा ने इसे अपनी पसंद बताया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अक्सर अपने सिंदूर को लेकर चर्चा में रहती हैं. जब पहली बार वह ऋषि कपूर-नीतू कपूर की शादी में सिंदूर लगाकर पहुंची थीं तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया था. लोगों के दिल दिमाग में सवाल थे कि आखिर रेखा ने किसके नाम का सिंदूर लगाया है. खैर रेखा तो रेखा हैं, वह लोगों की नेगेटिव बातों की परवाह नहीं करती. वह आज भी सिंदूर लगाती हैं. लेकिन सिर्फ रेखा ही नहीं, बल्कि कई हस्तियां और भी हैं जिन्होंने बिना शादी के मांग में सिंदूर सजाया है.

पहले रेखा से ही शुरू करते हैं. एक इंटरव्यू में रेखा से जब पूछा गया कि वह ऋषि कपूर की शादी में सिंदूर लगाकर मंगलसूत्र पहनकर क्यों पहुंची थीं तो उन्होंने कहा था कि वह शूटिंग से सीधे पार्टी में शरीक हुई थीं और वह भूल गई थीं इसे हटाना. खैर उन्हें लगता है कि उनपर सिंदूर जचता है और वह इसे लगाना पसंद करती हैं.

ठीक उन्हीं की तरह गीता कपूर भी कई बार सिंदूर में दिख चुकी हैं. फेसस कोरियोग्राफर गीता जो कई रियलिटी शोज के जरिए भी पॉपुलर चेहरा रही हैं. उनकी भी शादी नहीं हुई है लेकिन वह भी कई बार मांग में सिंदूर सजाए नजर आई हैं. ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गीता ने बिना शादी सिंदूर लगाने पर रिएक्ट भी किया था. उन्होंने कहा था कि मैंने पहले भी कई बार सिंदूर लगाया है. जब से मैं शिव भक्त बनी हूं. हर सोमवार पूजा के बाद मैं सिंदूर लगाती हूं.

दिवगंत गायिका लता मंगेशकर भी सिंदूर लगाया करती थीं. कलाकार तबस्सुम ने इस बारे में बात करते हुए इसका कारण भी बताया था. उन्होंने कहा था कि कुंवारी होने के बाद भी लता जी सिंदूर लगाती थीं. क्योंकि वह अपनी जिंदगी में जिसे सबसे बड़ा मानती थीं वो था संगीत. वह संगीत के नाम पर ही अपनी मांग में सिंदूर लगाया करती थीं.

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी कई बार सिंदूर लगाए मंगलसूत्र पहने नजर आ चुकी हैं. वह कई बार शूटिंग के सिलसिले में ऐसा करती दिखी हैं.

मॉडल जसलीन मथारू भी कई बार सिंदूर लगाए नजर आई थीं. एक बार उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका मन किया तो उन्होंने सिंदूर लगाया. उन्होंने टाइमपास के लिए ऐसा लुक क्रिएट किया था. बता दें जसलीन मथारू अनूप जलोटा के साथ काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं.

काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी अभी भी कुंवारी हैं. मगर एक बार उन्होंने बिछिया पहने पैरों की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की थी. जिसे देखते ही सब चौंक गए थे और शादी को लेकर सवाल करने लगे थे. फिर बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें बिछिया काफी पसंद है और इसलिए ही पहनी थी.

पवित्रा पुनिया जो कभी एजाज खान संग रिलेशनशिप में हुआ करती थीं. वह भी सिंदूर लगाए नजर आ चुकी हैं. पवित्रा की शादी नहीं हुई है और कुंवारेपन पर सिंदूर लगाने को लेकर उन्होंने रिएक्ट भी किया था. पवित्रा का कहना है कि वह जब भी व्रत करती हैं या भक्ति में लीन रहती हैं तो सिंदूर लगाती हैं.

homeentertainment

रेखा ही नहीं, बिना शादी के ये हीरोइनें भी लगाती हैं सिंदूर, वजह है गजब



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments