Last Updated:
PM Modi Brazil Highest Civilian Honour: पीएम नरेंद्र मोदी को ब्राजील में ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया गया. उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा पर …और पढ़ें
पीएम नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया.
हाइलाइट्स
- पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला.
- पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पर्यावरण पर जोर दिया.
- पीएम मोदी ने स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया.
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रासीलिया में भारत-ब्राजील संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि रियो और ब्रासीलिया में हमारे गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं मेरे मित्र राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. अमेजन की प्राकृतिक सुंदरता और आपकी आत्मीयता दोनों ने हमें मंत्रमुग्ध कर दिया है. राष्ट्रपति द्वारा मुझे ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया जाना मेरे लिए ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों के लिए भी अत्यंत गर्व और भावुकता का पल है. मैं इसके लिए उनका, ब्राजील सरकार और ब्राजील के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.
उन्होंने कहा कि आज की चर्चाओं के दौरान हमने सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया. हमने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है. फुटबॉल ब्राजील का जुनून है और क्रिकेट भारत के लोगों का जुनून. बॉल बाउंड्री के पार करें या गोल में डालें, जब दोनों एक ही टीम में हों तो 20 बिलियन की साझेदारी कठिन नहीं है.
#WATCH | Brasilia, Brazil: President Lula confers Brazil’s highest civilian honour, the ‘Grand Collar of the National Order of the Southern Cross’, on PM Narendra Modi.

