कोटा में बैंक कर्मचारियों, रेलवे यूनियन,डाक, बीमा केंद्रीय श्रम संगठनों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। अलग-अलग संगठनों के द्वारा रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
.
बैंक यूनियन अध्यक्ष ललित गुप्ता ने बताया कि नयापुरा इलाके के सेन्ट्रल बैंक के बहार केंद्र सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों,अधिकारियों के द्वारा बैंकों का निजीकरण रोकने, पर्याप्त मात्रा में कर्मचारियों की भर्ती, आउटसोर्सिंग पर पाबंदी लगाने, कॉरपोरेट ऋणों की तत्काल वसूली, ग्राहकों के लिए बैंक सेवा शुल्क कम करने, पुरानी पेंशन बहाल करने व 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
बैंक यूनियन संगठन ने बैंक के बाहर क्रिया प्रदर्शन, डाक विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने डाकघर के बाहर किया प्रदर्शन, रेलवे यूनियन के कर्मचारियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन, कलेक्ट्री चौराहे पर सभी संघटन इक्कठे हुए यहां विरोध प्रदर्शन करने के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
यह मुख्य मांगे है
बैंकों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। -पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की भर्ती हो। -आउटसोर्सिंग पर रोक लगे। -ग्राहकों के लिए बैंक सेवा शुल्क कम किया जाए। -पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) लागू हो। -पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह हो। -कॉरपोरेट लोन तुरंत वसूला जाए। -न्यूनतम वेतन 26,000 रुपए प्रति माह किया जाए। -सार्वजनिक बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत किया जाए। -सभी क्षेत्रों में पर्याप्त भर्ती हो। -सरकारी संपत्तियों का विनिवेश (बिक्री) रोकी जाए। -कॉन्ट्रैक्ट भर्ती बंद हो। -जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी हटे। -श्रम कानूनों को दोबारा लागू किया जाए। -महिला और असंगठित मजदूरों के अधिकार लागू हों। -मनरेगा जैसी योजनाओं का विस्तार हो। -सभी के लिए रोजगार के अवसर दिए जाएं।

