Last Updated:
Engineer’s Day: बीते कुछ सालों में इंजीनियरिंग की दुनिया में काफी बदलाव आया है. अब ज्यादातर स्टूडेंट्स बीटेक के एआई और एमएल कोर्सेस में एडमिशन को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसमें भी गर्ल स्टूडेंट्स की संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया गया है.
Women in Engineering: इस कोर्स में महिलाओं का दबदबा
Female Students in Engineering: टॉप पर हैं इन राज्यों की स्टूडेंट्स
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बदलाव की अगुवाई दक्षिण भारत कर रहा है. देशभर में जितनी महिलाएं टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं, उनमें से लगभग 70% सिर्फ कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हैं. वहीं पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार भी तेजी से उभरते क्षेत्र साबित हो रहे हैं. खास बात यह है कि इनकी एक बड़ी संख्या टियर 2 और टियर 3 शहरों से आती है, जो शिक्षा और करियर के लिए टियर 1 शहरों की तरफ बढ़ रही हैं. इस डेटा से एजुकेशन सेक्टर में बदलाव का अंदाजा लगा सकते हैं.
कैसे बढ़ी महिला स्टूडेंट्स की संख्या?
क्लासरूम से बोर्डरूम तक
कॉलेज विद्या की रिपोर्ट के अनुसार, करीब दो-तिहाई महिला छात्राएं पहले से वर्किंग प्रोफेशनल हैं. अब ये करियर ग्रोथ के लिए अपस्किलिंग कर रही हैं. वहीं लगभग 30% छात्राएं फ्रेश ग्रेजुएट्स हैं. इनका लक्ष्य केवल नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्यमिता (Entrepreneurship) में भी योगदान देना है. इस तरह महिलाएं न केवल टेक्निकल वर्कफोर्स का हिस्सा बन रही हैं, बल्कि आने वाले समय में भारत की तकनीकी लीडरशिप संभालने के लिए भी आगे आएंगी.
About the Author

Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered…और पढ़ें
Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered… और पढ़ें

