Saturday, June 20, 2026
HomeबॉलीवुडFIFA के मंच से छा गईं नोरा फतेही, परफॉर्मेंस के बाद गूगल...

FIFA के मंच से छा गईं नोरा फतेही, परफॉर्मेंस के बाद गूगल पर सबसे ज्यादा हुईं सर्च


Last Updated:

FIFA World Cup 2026 में नोरा फतेही का जादू ऐसा चला कि पूरी दुनिया उन्हें गूगल पर सर्च करने लगी. ओपनिंग सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद नोरा ने तो सभी की धज्जियां उड़ा दी.वह सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड स्टार बन गई हैं. गूगल ट्रेंड के आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी दिग्गज एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हर तरफ नोरा का जलवा

नई दिल्ली. FIFA विश्व कप के मंच पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतने के बाद बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही सबसे ज्यादा सर्च की गई बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं. इस तरह उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर ली है.

FIFA के मंच से नोरा का जादू कुछ ऐसा चला कि उन्होंने लोकप्रियता के मामले में बाकी सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. ओपनिंग सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने के बाद नोरा फतेही सबसे ज्यादा सर्च की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड स्टार बन चुकी हैं.

नोरा बनी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस

नोरा ने 12 जून 2026 को FIFA World Cup के ओपनिंग इवेंट में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी.उनकी ओपनिंग सेरेमनी वाली परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे थे.इसके बाद से ही वह चर्चा में आ गई थीं. लेकिन देखते ही देखते दुनियाभर के लोग उनके बारे में सर्च करने लगे और उनका नाम ट्रेंड करने लगा.गूगल ट्रेंड आंकड़ों के अनुसार, FIFA World Cup 2026 में परफॉर्म करने के बाद नोरा फतेही ने इतिहास रच दिया. उनकी पॉपुलैरिटी में आए अचानक इस बदलाव से हर कोई हैरान हैं.

पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

इस बड़ी एचीवमेंट के बाद नोरा ने सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को थैक्स कहा है. इसके साथ ही उन्होंने कुछ अलग फोटोज भी शेयर की है, जिनमें उनकी मां, भाई, बहन और स्कूल टीचर नजर आए. नोरा की मानें तो ये पल उनके लिए बेहद खास है. एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा बहुत कम होता है कि उनका पूरा परिवार और करीबी एक साथ किसी खास मौके पर मौजूद हों.

बता दें कि ये पहली बार नहीं कि फीफा के मंच पर नोरा ने अपना जलवा दिखाया है. इससे पहले साल 2022 में भी उन्होंने FIFA World Cup में अपने डांस से तहलका मचाया था. उनका गाना ‘Siir Siir’ भी जबरदस्त चर्चा में है.FIFA में नोरा की इस कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments