Tuesday, August 18, 2026
Homeराज्यराजस्तानJNVU पेंशनर्स को 5 महीने से नहीं मिली पेंशन: बोले- रक्षाबंधन...

JNVU पेंशनर्स को 5 महीने से नहीं मिली पेंशन: बोले- रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक, यूनिवर्सिटी प्रशासन नहीं ले रहा सुध; प्रदर्शन किया – Jodhpur News


जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के पेंशनर्स को पिछले 5 महीने से पेंशन नहीं मिली है। लगातार 8 दिन प्रदर्शन के बाद भी यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई सुध नहीं ली गई है।

.

पेंशनर्स का कहना है कि रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक है। इसके बाद भी पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

आक्रोशित पेंशनर्स ने आज कुलगुरु ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद संवित सर्किल तक रैली निकाली। सांकेतिक तौर पर कुछ समय के लिए सड़क पर भी जाम लगा दिया। हालांकि इसके बाद खुद ही रास्ता खोलकर कुलगुरु ऑफिस पहुंचे।

पेंशनर्स ने विश्वविद्यालय में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और रैली निकाली।

वार्ता के लिए नहीं बुलाया

पेंशनर्स सोसाइटी के संयोजक अशोक व्यास ने बताया कि प्रदर्शन के 8 दिन बाद भी प्रशासन की तरफ से वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है। इससे ऐसा लगता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों की इस मांग को लेकर टालमटोल रवैया अपनाए हुए है।

यदि समय रहते समस्याओं का सकारात्मक समाधान नहीं किया जाता है तो मजबूर होकर पेंशनर्स को सड़कों पर आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बकाया पेंशन का भुगतान न होने तक इसी तरह प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों को सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. राम निवास शर्मा, प्रो.सुखवीर सिंह बैस, संयोजक अशोक व्यास आदि ने संबोधित किया। धरने में शैक्षणिक, अशैक्षणिक एवं पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर शामिल हुए।

एक सप्ताह तक पेंशन मिलने की संभावना

पेंशनर्स सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. रामनिवास शर्मा ने कहा कि अलग-अलग बैंकों के करीब 260 फ्रीज अकाउंट में 173 करोड़ रुपए पड़े होने के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को बताया था। विश्वविद्यालय के फाइनेंशियल एडवाइजर (एफए) से आज फिर बात हुई थी।

उन्होंने कहा कि मैं इसको एनालाइज करवा रहा हूं कि कौनसे अकाउंट रखने हैं और किस अकाउंट ऑपरेटिव करने के बाद पैसा विड्र्रोल करना है। सप्ताहभर में इसका कोई न कोई समाधान निकल जाएगा और आपको इसके बारे बता दिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments