Friday, June 26, 2026
HomeएजुकेशनNEET UG 2026 Re-Exam Live Updates: देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न...

NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates: देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ री-एग्जाम


NEET UG 2026 Re-Exam: आज देशभर में NEET UG 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ देखी गई। भारत और विदेश से कुल 22,80,054 उम्मीदवारों ने आज दोपहर को होने वाली NEET-UG की पुनर्परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। एनटीए ने परीक्षार्थियों को खास सलाह दी।

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर की प्रतीक्षा

पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स की सुविधा को प्रॉयरिटी देते हुए एक ऐसा स्टेप उठाया जिसकी चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार, दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद PM मोदी ने सीधे अपने आवास जाने की जगह कुछ वक्त तक दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रुकने का निर्णय किया। आज देशभर में हो रहा NEET एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू होना था। बड़ी संख्या में स्टूडेंट और उनके अभिभावक एग्जाम सेंटर की तरफ जा रहे थे। ऐसे में PM मोदी के काफिले की आवाजाही की वजह से दिल्ली की कुछ सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका थी। इसी के मद्देनजर PM मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने में देरी की ताकि स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर तक वक्त पर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी ना हो।

बुर्के को लेकर विवाद

वहीं अजमेर में परीक्षा के दौरान सावित्री स्कूल सेंटर पर ब्यावर से आई कुलसुम को बुर्का पहनने पर रोक लिया गया। उन्हें अंदर अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते वह काफी मायूस दिखीं। एग्जाम सेंटर में काफी हंगामा भी हुआ। नीट छात्रा कहना है कि उसकी पहचान बुर्का और रिलीजन है, उसे छोड़कर वह एग्जाम देने नहीं जा सकती। ऐसे में काफी देर पुलिस से गर्मा गर्मी हुई। नीट छात्रा को काफी समझाया गया। इस दौरान छात्रा के पिता भी उसके साथ मौजूद रहे। कुलसुम के पिता का कहना है कि उनकी दो बेटियां है। एक बेटी को परीक्षा अन्य केंद्र पर अनुमति दे दी गई लेकिन यहां बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्हें बाहर ही रोक दिया गया, जो नियमों के विपरीत है।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments