Sunday, June 21, 2026
Homeटेक्नोलॉजीRealme के 8000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की सेल, मिल रहे धमाकेदार...

Realme के 8000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की सेल, मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स


Realme के पिछले दिनों लॉन्च हुए 8000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर फोन को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। रियलमी का यह फोन देखने में पुराने सैमसंग के डिवाइस की तरह लग रहा है।

पहली सेल में ऑफर

Realme P4R को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये में आता है। कंपनी फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। साथ ही, इस पर 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिलेगा।

  • 4GB RAM + 128GB – 16,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB – 18,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB – 20,999 रुपये

Realme P4R 5G के फीचर्स

रियलमी के इस बजट फ्रेंडली फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। Realme P4R को कंपनी ने टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाली बॉडी और IP65 रेटिंग मिलती है।










Realme P4R फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 8GB, 128GB
कैमरा 50MP, 8MP
बैटरी 8000mAh, 45W
OS Android 16, Realme UI

Realme P4R में 8,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। फोन में बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को गेमिंग के दौरान गर्म होने से बचाता है।

इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MPका मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक और कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा AI फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें – बटन वाला ‘डिजिटल डिटॉक्स’ स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगी दो स्क्रीन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments