Sunday, May 3, 2026
HomeदेशVideo: आग लगने से पहले ही बोलेगी मशीन सावधान! धमाका होने वाला...

Video: आग लगने से पहले ही बोलेगी मशीन सावधान! धमाका होने वाला है, शॉर्ट सर्किट की अब खैर नहीं


होमवीडियोbusiness

आग लगने से पहले बोलेगी मशीन…धमाका होने वाला है, शॉर्ट सर्किट की अब खैर नहीं

X

आग लगने से पहले बोलेगी मशीन…धमाका होने वाला है, शॉर्ट सर्किट की अब खैर नहीं

 

arw img

Industrial Safety Technology: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया इलेक्ट्रिसिटी समिट यशोभूमि में इंडस्ट्रियल सेफ्टी के लिए नई तकनीक ने सबका ध्यान खींचा. अमेटेक पावर इंस्ट्रूमेंट्स ने ऐसी एडवांस मशीनें पेश की हैं, जो बड़े प्लांट और इंडस्ट्रीज में शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसी घटनाओं की पहले से चेतावनी दे सकेंगी. कंपनी के डायरेक्टर ऑफ सेल (मिडिल ईस्ट एंड इंडिया) थिरुग्नाना संबंधम के अनुसार, ये सिस्टम ट्रांसफार्मर और ट्रांसमिशन लाइन दोनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग करते हैं. किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत अलार्म जारी कर देते हैं. जिससे समय रहते मशीनें बंद कर लोगों को सुरक्षित निकाला जा सकेगा. डिस्ट्रीब्यूटर विनोद पाटिल ने बताया कि यह तकनीक न सिर्फ हादसा रोकने में मदद करेगी. बल्कि बाद में डेटा एनालिसिस के जरिए यह भी बताएगी कि फॉल्ट या शॉर्ट सर्किट क्यों और कहां हुआ. गैस डिटेक्टर, फ्लेम डिटेक्टर, ऑक्सीजन और मॉइश्चर एनालाइजर से लैस यह सिस्टम गर्मियों में बढ़ने वाली इंडस्ट्रियल आग की घटनाओं को काफी हद तक कम करने की क्षमता रखता है. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments