Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशएटा में बाइक से गिरी महिला: दावत से लौटते समय हुआ...

एटा में बाइक से गिरी महिला: दावत से लौटते समय हुआ हादसा, मौके पर मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव – Etah News


नंदकुमार | एटा15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। सर्रा गांव के समीप दावत से लौट रही 42 वर्षीय महिला की बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई।

शाहबाज पुर निवासी शर्मीला, जो छविराम की पत्नी थीं, अपने भतीजे के साथ बाइक से दावत में शामिल होने गई थीं। शुक्रवार की देर रात को वापस लौटते समय वह अचानक बाइक से गिर गईं। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जैथरा थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

महिला की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है। घर में मातम का माहौल है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments