Wednesday, August 26, 2026
Homeराज्यराजस्तानएप्पल के नाम पर नकली मोबाइल-एसेसरीज का कारोबार पकड़ा: 24 एडॉप्टर,...

एप्पल के नाम पर नकली मोबाइल-एसेसरीज का कारोबार पकड़ा: 24 एडॉप्टर, 532 स्टीकर व 192 बॉक्स जब्त; कोतवाली पुलिस ने दो जगह मारा छापा, दो डिटेन – Ajmer News




अजमेर में कॉपीराइट एक्ट के तहत क्लॉक टावर व कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल कारोबार से जुड़ी दो जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई की। दोनों जगह देर रात तक कार्रवाई जारी थी, इन दोनों के मालिक को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। एक जगह से एप्पल मोबाइल के 45 बॉक्स, 114 यूएसबी चार्जिंग केबल और एपल के स्टीकर, वहीं, दूसरी जगह से एपल मोबाइल के 24 नकली पावर एडॉप्टर, 78 यूएसबी/सी2सी चार्जिंग केबल, 147 एपल मोबाइल बॉक्स और 532 सील स्टीकर जब्त किए। एप्पल मोबाइल के 45 बॉक्स जब्त क्लॉक टावर थाना एसएचओ भीखाराम के मुताबिक एपल के प्रतिनिधि की शिकायत पर अरमान मोबाइल वाली गली स्थित अग्रवाल धर्मशाला के गोदाम में दबिश दी गई। आरोप है कि एपल के बॉक्स पर कंपनी के स्टीकर लगाकर धोखाधड़ी की जा रही थी। पुलिस ने एप्पल मोबाइल के 45 बॉक्स, 114 यूएसबी चार्जिंग केबल और एपल के स्टीकर जब्त किए हैं। पुलिस ने नीतेश केशवानी को डिटेन किया है। देर रात तक चली कार्रवाई इसी प्रकार कोतवाली थाना क्षेत्र के सुंदर विलास स्थित भावेश मोबाइल शॉप पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। यहां से एपल मोबाइल के 24 नकली पावर एडॉप्टर, 78 यूएसबी/सी2सी चार्जिंग केबल, 147 एपल मोबाइल बॉक्स और 532 सील स्टीकर जब्त किए गए। पुलिस ने दुकान के प्रोप्राइटर पवन मंगतानी को थाने लाकर पूछताछ की। मामले में देर रात तक कार्रवाई जारी थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments