Tuesday, May 5, 2026
Homeदेशकद्दू और तरबूज के बीज देंगे प्रोटीन, इम्युनिटी और एनर्जी का जबरदस्त...

कद्दू और तरबूज के बीज देंगे प्रोटीन, इम्युनिटी और एनर्जी का जबरदस्त बूस्ट


Last Updated:

Seed Storage Tips: खरबूज, तरबूज और कद्दू के बीजों को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इन बीजों में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं. सही तरीके से इन्हें धोकर, सुखाकर और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर किया जाए तो ये लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं. कद्दू के बीज दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, जबकि तरबूज और खरबूज के बीज शरीर को ठंडक और पोषण देते हैं. इन्हें स्नैक, सलाद या स्मूदी में शामिल किया जा सकता है. यह सस्ता और प्राकृतिक सुपरफूड आपके रोजाना आहार को और भी पौष्टिक बना सकता है.

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में खरबूज, तरबूज और कद्दू की भरमार हो जाती है.लोग इन फलों का स्वाद तो खूब लेते हैं, लेकिन इनके बीज अक्सर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं. अब विशेषज्ञों का कहना है कि ये छोटे-छोटे बीज सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं.

उदयपुर

दरअसल, खरबूज, तरबूज और कद्दू के बीज में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. ये बीज इम्यूनिटी बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मददगार होते हैं. खासतौर पर कद्दू के बीज में जिंक की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.

udaipur

अगर आप चाहें तो इन बीजों को हल्का भूनकर भी स्टोर कर सकते हैं. भुने हुए बीज खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और स्नैक के तौर पर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इन्हें सलाद, स्मूदी या दही में मिलाकर भी खाया जा सकता है, जिससे स्वाद के साथ-साथ पोषण भी बढ़ जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

udaipur

बीजों को स्टोर करने का सबसे आसान तरीका यह है कि सबसे पहले इन्हें फल से अलग करने के बाद अच्छे से पानी से धो लें.इसके बाद एक साफ कपड़े पर फैलाकर 2 से 3 दिन तक छांव में सुखाएं. ध्यान रखें कि तेज धूप में सुखाने से इनके पोषक तत्व कम हो सकते हैं.जब बीज पूरी तरह सूख जाएं, तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रख दें.

उदयपुर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इन बीजों का सही तरीके से उपयोग करने के लिए इन्हें साफ और सुरक्षित तरीके से स्टोर करना जरूरी है. अक्सर लोग बीजों को सीधे धूप में सुखाकर रख देते हैं, लेकिन सही तरीका अपनाने से इनकी गुणवत्ता और पोषण लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है.

udaipur

पहले के समय में घरों में इन बीजों को संभालकर रखा जाता था और रोजमर्रा के खानपान में शामिल किया जाता था. लेकिन बदलती जीवनशैली के चलते अब लोग इन्हें नजरअंदाज करने लगे हैं. वहीं, अब एक बार फिर से हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर बढ़ते कदमों के साथ इन बीजों का महत्व समझा जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments