Last Updated:
थलापति विजय ने पहली बार चुनावी रणभूमि में कदम रखा और बड़ी जीत दर्ज की. सुपरस्टार की पार्टी टीवीके (TVK) तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी. सुपरस्टार थलापति विजय की बड़ी जीत के बाद उनके आलीशान बंगले पर एक नजर डालते हैं.
नई दिल्ली. थलापति विजय की पार्टी टीवीके की शानदार जीत ने उन्हें तमिलनाडु की राजनीति में एक नई और प्रभावशाली आवाज बना दिया है. वो राजनीति में लोगों के नायक बनकर उभरे हैं. आइए जानते हैं चेन्नई में स्थित उनके आलीशान बीचफ्रंट घर के बारे में, जिसकी कीमत करीब 70-80 करोड़ रुपये बताई जाती है.

एक्टर चेन्नई के नीलांकरई इलाके की कासुआरीना ड्राइव पर स्थित आलीशान बंगले में रहते हैं. एक्टर चेन्नई के सबसे रिहाइशी इलाके में रहते हैं. वो इस शहर के सबसे प्रीमियम घरों में से एक है. यह इलाका बड़े बिजनेसमैन और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

इस आलीशान बंगले की सबसे खास बात इसका ग्लास-फ्रंटेड डिजाइन है, जिसे इस तरह बनाया गया है कि समुद्र की ठंडी हवा सीधे घर में आए और बाहर का नजारा बिना किसी रुकावट के दिखाई दे. यह आर्किटेक्चर इसे आसपास के अन्य घरों से अलग बनाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्टर के घर के इंटीरियर्स की बात करें तो वो सादगी के मुरीद हैं. एक्टर भले ही आलीशान घर में रहते हों लेकिन उनके घर के इंटीरियर्स एकदम सादगी भरे हैं. उनके घर की थीम आइवरी, बेज और नेचुरल वुड जैसे सॉफ्ट कलर्स से बनी है.

उनके घर फ्लोर-टू-सीलिंग खिड़कियां घर को प्राकृतिक रोशनी से भर देती हैं, वहीं ऊंची छत और ओपन स्पेस इसे और ज्यादा विशाल और शांतिपूर्ण बनाते हैं. थलापति विजय अपनी फिटनेस और सेहत का भी खास ख्साल रखते हैं.

उनके घर फ्लोर-टू-सीलिंग खिड़कियां घर को प्राकृतिक रोशनी से भर देती हैं, वहीं ऊंची छत और ओपन स्पेस इसे और ज्यादा विशाल और शांतिपूर्ण बनाते हैं. थलापति विजय अपनी फिटनेस और सेहत का भी खास ख्साल रखते हैं.

एक्टर 6 कमरे के घर में रहते हैं. उनके इस भव्य बेडरूम में 6 कमरे हैं. एक ज़ेन-स्टाइल आंगन और एडवांस्ड होम ऑटोमेशन सिस्टम है. इसके साथ ही हरियाली से घिरा गार्डन और पोर्च तक जाता खूबसूरत रास्ता इसे एक शांत और सुकून भरा आशियाना बनाता है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय के घर को हॉलीवुड स्टार के घर से आइडिया लेकर बनाया गया है. बताया जाता है कि इस घर का डिजाइन टॉम क्रूज के फ्लोरिडा बीच हाउस से प्रेरित है. विजय ने अमेरिका यात्रा के दौरान इस स्टाइल को पसंद किया और उसी तर्ज पर चेन्नई में अपने घर को डिजाइन कराया, जिसको व्हाइट और ब्राउन कलर थीम को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

