Last Updated:
Shilpa Shetty Restaurant : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का फेमस रेस्तरां अब हो गया है. सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. बाद में शिल्पा ने वीडियो जारी कर इसकी सच्चाई का खुलासा किया.
शिल्पा शेट्टी का बांद्रा स्थित रेस्तरां गुरुवार से बंद हो चुका है. शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो में बताया है कि वह अपना पुराना रेस्तरां बंद करने के बजाय उसी जगह पर एक और नया साउथ इंडियन रेस्तरां खोलने जा रही हैं. इसके अलावा जुहू में एक बास्टियन नाम से एक और रेस्तरां खोला जाएगा. शिल्पा शेट्टी के बाद रेस्तरां के ऑफिशियल पेज से भी बयान जारी किया गया है. रेस्तरां के ऑफिशियल पेज पर पूरी डिटेल के साथ जानकारी दी गई है.
रेस्तरां के आधिकारिक पेज पर लिखा है कि जब आप कड़ी मेहनत करके नाम कमाते हैं तो कुछ अफवाह भी आपके साथ जुड़ ही जाती है. बास्टियन रेस्तरां में आज हम रियल चाय सर्व करते हैं. बांद्रा तो हमारी शुरुआत भर है. इस चैप्टर के क्लोज होते ही दो नई कहानियां और लिखी जानी हैं, जो आपका इंतजार कर रही हैं. हमारा ब्रांड एक नए एरा में प्रवेश करने जा रहा है. जल्द ही इसे और अपडेट करके खोला जाएगा.
अक्टूबर में फिर खुलेगा रेस्तरां
रेस्तरां की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर के मध्य में इसे और अपग्रेड करके खोला जाएगा. इस बार यहां दक्षिण भारतीय व्यंजनों को भी शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही जुहू में इसकी एक और ब्रांच खोली जाएगी. इसका मतलब है कि मौजूदा ब्रांच को बंद करने के बजाय इसे अपग्रेड किया जा रहा है, जबकि बांद्रा के बाद अब जुहू में भी एक रेस्तरां खोलने की तैयारी है. अपग्रेड करने के लिए फिलहाल इस रेस्तरां को बंद किया जा रहा है और यहां गुरुवार को आखिरी मील परोसा गया. रेस्तरां ने बताया कि बास्टियन बांद्रा फिलहाल बंद किया जा रहा है. जल्द ही इसे अपग्रेड करके रीओपन किया जाएगा.
क्या होगा नया नाम
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘बांद्रा बास्टियन कहीं नहीं जा रहा है. इस इसे बंद करके साउथ इंडियन खाने वाली ‘अम्माकाई’ रेस्तरां में बदला जाएगा. मौजूदा बास्टियन रेस्तरां को बांद्रा से हटाकर जुहू में शिफ्ट किया जा रहा है. इस तरह, हमारा रेस्तरा बंद होने के बजाय एक और रेस्तरां खुलने वाला है. हम अपना रेस्तरां बंद करने के बजाय कुछ नया करने की तैयारी है. जल्द ही आपके सामने कुछ नया पेश होगा, जो संस्कृति और खाने दोनों का मिश्रण बनकर आएगा.’
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

