Sunday, August 23, 2026
Homeराज्यबिहारगयाजी रेलवे स्टेशन पर ₹10 लाख के साथ युवक धराया: नगद...

गयाजी रेलवे स्टेशन पर ₹10 लाख के साथ युवक धराया: नगद के डॉक्यूमेंट नहीं थे, रेल पुलिस ने आयकर विभाग के हवाले किया – Gayaji News




गयाजी रेलवे स्टेशन पर 10 लाख रुपए के साथ एक युवक पकड़ाया है। युवक ने आरपीएफ और जीआरपी की टीम को किसी प्रकार के डॉक्यूमेंट नहीं दिखाए हैं। जिसके बाद युवक और नगद को आयकर विभाग को सौंप दिया गया। रेलवे परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। प्लेटफॉर्म नंबर एक के दक्षिणी तरफ किलोमीटर संख्या 470/09 के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में नजर आया। टीम ने उसे रोक कर पूछताछ की। उसकी पहचान 37 वर्षीय नसरुल्लाह के रूप में हुई। वह न्यू करीमगंज रोड नंबर-8 का रहने वाला है। पूछताछ के बाद उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। बैग से कुल 10 लाख 3 हजार 170 रुपए बरामद हुए। इतनी बड़ी रकम के संबंध में टीम ने उससे कागजात मांगे, लेकिन वह मौके पर रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। आयकर की टीम आरपीएफ पोस्ट पहुंची आरपीएफ ने नियमानुसार उसे डिटेन कर लिया। मामले की जानकारी आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग को दी गई। सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग के निरीक्षक सिद्धीकांत चौधरी गयाजी आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। आरपीएफ ने पकड़े गए नसरुल्लाह और उसके पास से बरामद 10 लाख 3 हजार 170 रुपए आयकर विभाग के अधिकारी को सौंप दिए। अब आयकर विभाग की ओर से नकदी के स्रोत और उसके इस्तेमाल को लेकर आगे की जांच की जाएगी।
कार्रवाई में ये थे शामिल कार्रवाई आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने की। टीम में आरपीएफ के उप निरीक्षक विकास कुमार सहित जवान और जीआरपी के उप निरीक्षक निरंजन कुमार और महिला पुलिसकर्मी सुषमा कुमारी शामिल थीं। श्रावण माह में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर इस तरह की जांच लगातार की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments