Thursday, May 28, 2026
Homeदेशग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसे लुटेरे, बंदूक की नोक पर...

ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसे लुटेरे, बंदूक की नोक पर 3 करोड़ के सोने-चांदी और जेवर लूटे, रामगढ़ के भुरकुंडा बाजार में हड़कंप


Last Updated:

लुटेरे जिस दिशा की तरफ भगे हैं उधर की दिशा में पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुटी हुई है. दुकानदार विजय ने बताया कि उन्हें लगा कि यह ग्राहक है लेकिन, जब उन्होंने पिस्तौल निकाला तब समझ में आया कि ये डकैत हैं.

R JH PANNC 1775 RAMGARH 807 20DEC 2025 LOOT ONLY DIGITAL SCRIPT JAWED KHAN 

रामगढ: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया जब लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर एक बड़ा लूटकांड कर डाला. भीड़ भाड़ वाले भुरकुंडा बाजार के ट्रैकर स्टैंड स्थित विजय ज्वेलर्स में शाम 7:15 बजे हथियारबंद पांच लुटेरों ने पिस्तौल का भय दिखा कर 25 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात, 2.50 लाख नगदी और मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए. इतना ही नहीं इस दौरान लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरा के तार को भी नोच डाला.

घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके साथ ही सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है. विजय ज्वेलर्स के मालिक ने बताया कि शादी के लिए जेवर खरीदने के बहाने पांच लुटेरे ग्राहक बनाकर उनकी दुकान पहुंचे. दुकान में घुसने के बाद लुटेरों ने शादी के लिए जेवर दिखाने के लिए कहा. दुकानदार जैसे ही जेवर दिखाने लगे उन पांच में से एक लुटेरा बाहर चला गया और शटर गिरा दिया. इस बीच अंदर के चार लुटेरों ने पिस्टल लगाकर और मारपीट कर सारे जेवरात लूट लिए.

दुकान मालिक ने बताया कि लुटेरे उनके स्टाफ़ का और उनका मोबाइल और कुछ नगदी भी लूट कर ले गए. इस दौरान लुटेरों ने मारपीट भी की. भुरकुंडा के भरे बाजार में इस लूटपाट की घटना से हड़कंप मच गया है. कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. लुटेरे जिस दिशा की तरफ भगे हैं उधर की दिशा में पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुटी हुई है.

दुकानदार विजय ने बताया कि उन्हें लगा कि यह ग्राहक है लेकिन, जब उन्होंने पिस्तौल निकाला तब समझ में आया कि ये डकैत हैं. भीड़ भाड़ वाले भुरकुंडा बाजार में खुलेआम लूट की इस घटना ने पुलिस को एक बड़ी चुनौती दे डाली है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homejharkhand

रामगढ़: ज्वेलर्स की दुकान में बंदूक की नोक पर 3 करोड़ के जेवर लूटे



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments