Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुडजाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'परम सुंदरी' का टीजर OUT, पहली...

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ का टीजर OUT, पहली बार दिखेगी ये खूबसूरत जोड़ी


Last Updated:

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का टीजर जारी हुआ. यह क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी 25 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग केरल में हुई है.

हाइलाइट्स

  • ‘परम सुंदरी’ का टीजर रिलीज, जान्हवी और सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में.
  • फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
  • फिल्म की शूटिंग केरल की खूबसूरती में की गई है.

केरल की खूबसूरती पर सेट की गई जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ के निर्माताओं ने टीजर जारी कर दिया है. रोमांटिक-कॉमेडी में ‘परम’ और ‘सुंदरी’ के किरदार में सिद्धार्थ और जान्हवी नजर आएंगे.  प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जहां नॉर्थ का फायर साउथ की ग्रेस से मिलता है और वहां साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी बनती है.”

मैडॉक फिल्म्स ने पोस्ट में आगे लिखा, “दिनेश विजन प्रस्तुत करते हैं ‘परम सुंदरी’, तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी प्रेम कहानी, जो 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments