Last Updated:
Crude Oil Price Today : अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिन से शांति बनी हुई है. इसका असर तेल बाजार पर दिख रहा है. पिछले एक महीने में 20 फीसदी चढ़ चुके क्रूड ऑयल के भाव में आज जोरदार गिरावट आई है.
कच्चे तेल की कीमत में आज जोरदार गिरावट आई है.
नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान द्वारा पिछले दो दिन से एक-दूसरे पर रोक देने से कच्चे तेल के तेवर नरम हुए हैं. एक महीने में 20 फीसदी उछलकर क्रूड ऑयल एक बार डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया था. इससे भारत सहित दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा होने का खतरा बढ़ गया था. लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव घटने से आज कच्चे तेल की कीमत करीब फीसदी टूट गई है.
तनाव कम होते ही तेल के बाजार में अचानक ठंडक आ गई. आज इंट्राडे में ब्रेंट एक बार तो फिसलकर 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया. समाचार लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 6.34 फीसदी टूटकर डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) भी करीब 6.31% गिरकर 84.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.
अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी
लगातार 13 रातों तक चले हवाई हमलों के बाद पिछले दो दिन से खाड़ी देशों में शांति है. ईरान ने भी कुवैत और बहरीन जैसे अमेरिकी ठिकानों वाले क्षेत्रों में कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की है. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया था कि उन्होंने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी को निशाना बनाया है. लेकिन सऊदी अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि न होने के बाद बाजार ने इस खबर को नजरअंदाज कर दिया.
महीने भर की तेजी पर लगा ब्रेक
इस महीने ब्रेंट क्रूड के दाम 20% से ज्यादा चढ़ चुके थे. होर्मुज के साथ ही लाल सागर में भी जहाजों पर हमलों के कारण यह रूट भी बाधित हो गया. इस वजह से कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंचा था. अब तकनीकी रूप से बाजार ‘ओवरबॉट’ जोन से बाहर आकर फिर से सामान्य होता दिख रहा है. अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह से एक बार क्रूड एक बार 120 डॉलर बैरल तक चला गया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्वविराम होने के बाद यह गिरकर 70 डॉलर बैरल के करीब पहुंच गया.

