Last Updated:
Raghav Juyal Birthday: राघव जुयाल को टीवी से बड़ी पहचान मिली. उन्होंने अपने यूनीक डांस स्टाइल से फैंस के दिलों को जीत लिया. लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बड़े पर्दे पर विलेन बनकर हासिल की.
साल 2024 की फिल्म में हीरो को दी कांटे की टक्कर.
हाइलाइट्स
- सबसे पहले डांस से जीता फैंस का दिल.
- फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में मार दी एंट्री.
- खलनायक के रोल से चमक उठी किस्मत.
राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता दीपक जुयाल एक वकील हैं, जबकि माता अलका बख्शी जुयाल एक गृहिणी हैं. राघव को बचपन से ही डांस का शौक था, लेकिन उनके माता-पिता शुरू में इस करियर ऑप्शन से सहमत नहीं थे. राघव ने चुपके से डांस की प्रैक्टिस करते थे और जब पिता घर आते, तो वह किताबें खोलकर पढ़ाई का दिखावा करते थे. बिना किसी ट्रेनिंग के राघव ने यूट्यूब और टीवी शो देखकर डांस सीखा और फिर वह अनूठी स्लो मोशन स्टाइल के लिए पॉपुलर हुए.
View this post on Instagram

