Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यराजस्तानदौसा जिले में कई जगह बारिश से मौसम सुहावना: तेज हवा...

दौसा जिले में कई जगह बारिश से मौसम सुहावना: तेज हवा और गर्जना के साथ अलसुबह मध्यम तो कहीं तेज बारिश, गर्मी व उमस से राहत – Dausa News



दौसा जिले में मौसम पूरी तरह बदल गया है। यहां रविवार शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ घने बादल छाए रहे। सोमवार तड़के करीब साढे 3 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर करीब 30 मिनट चला। जिले के महुवा, सिकराय, बांदीकुई व दौसा क्षेत्र के गांवों में मध्यम तो क

.

बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट का दौर जारी है। यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं आगामी सप्ताह की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

ऐसे में प्री मानसून की बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही किसानों ने बाजरे की बुआई की तैयारी भी शुरू कर दी है। किसान खेतों को तैयार करने में जुटे हैं, साथ ही खाद-बीज की दुकानों पर भी बाजरा बीज की बिक्री होने लगी है। जिससे एग्रीकल्चर आदान की दुकानों पर किसानों की आवाजाही देखी जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments