Thursday, June 4, 2026
Homeदेशधनु राशि वालों जेब पर रखें काबू, व्यापार में सतर्कता और वाणी...

धनु राशि वालों जेब पर रखें काबू, व्यापार में सतर्कता और वाणी पर नियंत्रण जरूरी


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 04 june 2026: धनु राशि वालों के लिए आज खर्च बढ़ सकते हैं. दोपहर में जोखिम भरे फैसलों से बचें. नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, व्यापार में सतर्क रहें. वाणी पर नियंत्रण रखें, रिश्तों में धैर्य रखें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पीला रंग शुभ है. जानें राशिफल और उपाय.

जमुई: 04 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज आपको अपने जीवन के कई क्षेत्रों में सावधानी और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी. आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिस से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. लेकिन आज आपको कई चीजों में नई जानकारी भी मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज आप पर गुरु ग्रह का प्रभाव पड़ेगा. आज के दिन के लिए आपका सबसे शुभ मुहूर्त 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा. इसके साथ ही आज के दिन दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान नए निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना बेहतर होगा.

आज आपको चंद्रमा के कारण हो सकती है भावुकता
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का प्रभाव आपको भावुक बना सकता है, लेकिन आपकी दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच आपको सही दिशा में आगे बढ़ाने का काम करेगी. उन्होंने बताया कि नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपके विचार और योजनाएं वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा सतर्कता भरा रहेगा. व्यापार में नुकसान के संकेत दिखाई दे रहे हैं, इसलिए बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. किसी पुराने ग्राहक या संपर्क से लाभ की संभावना भी बन सकती है. आर्थिक मामलों में अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, इसलिए जरूरी दस्तावेज और वित्तीय योजनाएं पहले से तैयार रखें. निवेश के मामले में लंबी अवधि की योजना बनाना अधिक लाभदायक साबित हो सकता है.

आज आपको अपनी वाणी पर रखना चाहिए नियंत्रण
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि पारिवारिक और प्रेम संबंधों में आज धैर्य और मधुर व्यवहार की आवश्यकता होगी. आज आपको अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी. अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो उनके विचारों और व्यक्तित्व से मेल खाता हो. स्वास्थ्य की बात करें तो भागदौड़ और मानसिक तनाव के कारण कमर या पैरों में हल्की परेशानी महसूस हो सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग पीला माना गया रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपको भगवान विष्णु को हल्दी मिश्रित जल अर्पित करें.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments