Friday, May 29, 2026
Homeबॉलीवुडपिता संजय कपूर के अंतिम संस्कार में फट पड़ा बेटी का कलेजा,...

पिता संजय कपूर के अंतिम संस्कार में फट पड़ा बेटी का कलेजा, करिश्मा ने बच्चों को संभाला, करीना-सैफ भी मौजूद


Last Updated:

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की 12 जून को पोलो खेलते हुए दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.पिछले हफ्ते इंग्लैंड से उनके निधन की खबर सामने आई थी. आज उनके अंतिम संस्कार हुआ. इस दौरान करिश्मा कपूर का वी…और पढ़ें

अंतिम संस्कार पर करिश्मा की बेटी का हुआ बुरा हाल

हाइलाइट्स

  • करिश्मा कपूर ने संजय कपूर को दी श्रद्धांजलि.
  • संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ.
  • करिश्मा कपूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार आज यानी 19 जून को दिल्ली में किया गया. अपने एक्स पति के अंतिम दर्शन के लिए करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ नई दिल्ली के लोधी रोड़ के दयानंद मुक्ति धाम शमशान घाट पहुंची हैं.

करिश्मा कपूर ने गुरुवार, 19 जून को नई दिल्ली में अपने पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया. सोशल मीडिया पर सामने आए श्मशान घाट के एक वीडियो में, बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपने पूर्व पति को श्रद्धांजलि देते हुए देखा गया. करिश्मा ने सम्मान के प्रतीक के रूप में पारंपरिक सफेद कपड़े पहने थे. उन्होंने सफेद सलवार सूट पहना हुआ था और वह बेहद उदास नजर आ रही थीं.

करीना-सैफ संग दिल्ली पहुंची एक्ट्रेस

करिश्मा अपने बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुईं. अभिनेत्री की बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी उनके साथ दिल्ली आए थे. हालांकि, वे अंतिम संस्कार के वायरल वीडियो में नजर नहीं आए.संजय कपूर का कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड में निधन हुआ है. दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब उन्होंने गलती से खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जी फील हुई और तुरन्त ट्रीटमेंट मिलने कके बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

उमड़ पड़ा लोगों का हुजुम

एक्स हैसबैंड के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं करिश्मा

करिश्मा कपूर का ये वीडियो Snehkumar Zala नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैस इस वीडियो में करिश्मा कपूर और उनके बच्चे सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चों और एक्ट्रेस का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है.

फूट फूट कर रोती नजर आईं करिश्मा की बेटी

संजय कपूर के अंतिम संस्कार की कई फोटोज और वीडियो भी सामने आ रहे हैं. एक फोटो में तो करिश्मा की बेटी किसी से गले मिलकर फूट फूट कर रोती नजर आ रही हैं. इस फोटो में करिश्मा कपूर भी मायूस नजर आ रही हैं. अंतिम संस्कार की प्रकिया में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है. सामने आ रही फोटोज में लोगों का हुजुम साफ देखा जा सकता है.

बता दें कि संजय कपूर की यूं अचानक मौत से कुछ घंटे पहले, संजय ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर X (पूर्व में ट्विटर) पर संवेदना व्यक्त की थी. उनके आखिरी कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में प्रेरणादायक संदेश शामिल थे, जिनमें से एक में लिखा था, ‘आपका वक्त धरती पर सीमित है. ‘क्या हो सकता है. करिश्मा कपूर और संजय कपूर पहले डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी कर चुके थे. उनकी शादी दो साल तक चली और 2003 में वे अलग हो गए. उसी साल, उन्होंने करिश्मा से शादी की. इस जोड़े के दो बच्चे, समायरा और कियान हैं. हालांकि, करिश्मा और संजय 2014 में अलग हो गए.

homeentertainment

पिता संजय कपूर के अंतिम संस्कार में फट पड़ा बेटी का कलेजा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments