Tuesday, May 26, 2026
Homeदेशबंगाल की खाड़ी में फिर हलचल, दिल्‍ली में 8 डिग्री गिरा तापमान,...

बंगाल की खाड़ी में फिर हलचल, दिल्‍ली में 8 डिग्री गिरा तापमान, ठंड का अलर्ट


Last Updated:

IMD Weather Today: देश के तकरीबन सभी हिस्‍सों में मौसम का तेवर लगातार बदल रहा है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के कमजोर पड़ने के बावजूद दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत के अधिकांश हिस्‍सों में असामान्‍य तौर पर तेज से बहुत तेज बारिश रिकॉर्ड की जा रही है.

दिल्‍ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. (पीटीआई)

IMD Weather Today: दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो चुकी है. इसके बावजूद पिछले दो दिनों से इस जोन में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. देश की राजधानी दिल्‍ली में मंगलवार शाम को भारी से बहुत भारी बारिश ने सामान्‍य जनजीवन को अस्‍तव्यस्‍त कर दिया है. लोग घंटों तक जाम में फंस रहे. दो-तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से तापमान में अप्रत्‍याशित रूप से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. बिहार, बंगाल, उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में भी कई जगहों पर बारिश रिकॉर्ड की गई है. लगातार हो रही बारिश की वजह से सर्दी के मौसम की आहट भी तेज हो गई है. आनेवाले कुछ दिनों में इसके दस्‍तक देने के अनुकूल माहौल बना हुआ है. मौसम विभाग पहले ही ला-नीना के एक्टिव होने की संभावना के साथ भारत में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जता चुका है.

मानसून अब उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के मैदानी इलाकों से पूरी तरह बाहर निकल गई है. इसके अलावा गुजरात और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों से भी मानसून की विदाई हो चुकी है. मानसून का लौटना मध्य प्रदेश की सीमा से सटे राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के इलाकों से शुरू हुआ था. हालांकि, पिछले लगभग 10 दिनों से पूर्वी और पश्चिमी दोनों ओर सक्रिय मानसूनी प्रणालियों (Monsoon Systems) की वजह से मानसून की आगे की वापसी रुकी हुई थी. हाल ही में देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में हुई असमय लेकिन भारी बारिश अब जल्द ही खत्म होने वाली है, जिससे मानसून की वापसी का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाएगा.

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्‍टम

‘स्‍काईमेट वेदर’ की रिपोर्ट के अनुसार, अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़ गया है. वहीं, पूर्वी तट पर 8 अक्टूबर के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी (North Bay of Bengal) में एक नया चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बनने की संभावना है. यह प्रणाली अगले 3-4 दिनों तक उसी क्षेत्र में बनी रह सकती है और बाद में या तो कमजोर होकर खत्म हो जाएगी या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में कमजोर सर्कुलेशन या ट्रफ (Trough) के रूप में बढ़ सकती है. आमतौर पर पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां 10 अक्टूबर के बाद भी जारी रहती हैं और लगभग 15 अक्टूबर के आसपास खत्म होती हैं.

सर्दी की आहट

मौजूदा मौसमी प्रभाव के चलते पठानकोट, जालंधर, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, रोहतक, नारनौल, अजमेर, जयपुर और दिल्ली सभी जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से लगभग 8°C कम दर्ज हुआ है. वहीं, अमृतसर में तापमान 11°C नीचे चला गया, जो इस समय के लिए बेहद असामान्य है. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर अभी जारी रहने की संभावना है. इसके बाद 9 अक्टूबर से पूरे उत्तर भारत में मौसम साफ होने की उम्‍मीद है. मौसम के साफ होते ही रात के तापमान में तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है यानी सर्दी अब जल्दी दस्तक देने वाली है.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

बंगाल की खाड़ी में फिर हलचल, दिल्‍ली में 8 डिग्री गिरा तापमान, ठंड का अलर्ट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments