बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के परतापुर रीको क्षेत्र में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार परतापुर रीको क्षेत्र में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी।
.
मौके पर जाकर देखा तो रीको में एक नाले के पास झाड़ियों में शव पड़ा हुआ था, शव के पास एक अनजान बाइक भी मिली है, शव की शिनाख्त आनंदपुरी निवासी विकास नाई के रूप मे हुई है।
मारपीट कर हत्या करने का आरोप
मौके पर गढ़ी डिप्टी सुदर्शन पालीवाल व एएसआई जयपालसिंह भी पहुंचे। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। विकास के छोटे भाई का आरोप है कि उसके भाई विकास की हत्या हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। वह कल शाम से घर से निकला था। सोशल मीडिया पर फोटो आने के बाद इसकी जानकारी मिल पाई। उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की है।
शरीर पर चोट के निशान
वहीं इस बारे में चर्चा पर एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि आनंदपुरी का निवासी है। परतापुर में मोटरसाइकिल के पास शव मिला था। एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि विकास के शरीर और आंख के पास चोट के निशान थे। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

