Last Updated:
AAP Rebel Sandeep Pathak News: आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो अलग-अलग जिलों में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. दोनों ही मामले गैर-जमानती धाराओं में दर्ज किए गए हैं. ऐसे में पंजाब पुलिस कभी भी संदीप पाठक को गिरफ्तार कर सकती है.
संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो अलग-अलग जिलों में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके खिलाफ पंजाब में दो अलग-अलग जिलों में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. जानकारी के मुताबिक, दोनों ही मामले गैर-जमानती धाराओं में दर्ज किए गए हैं, जिससे कानूनी स्थिति और गंभीर हो गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन मामलों में कार्रवाई तेज की जा सकती है और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी संभव है.
हालांकि अभी तक इन एफआईआर में लगाए गए आरोपों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों केस अलग-अलग घटनाओं से जुड़े हैं. पंजाब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी. वहीं, राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर हलचल तेज हो गई है और इसे लेकर बयानबाज़ी भी शुरू हो सकती है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

