भागलपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई है। गोली लगने से 2 किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान सौरभ कुमार(16) और तूफान कुमार(14) के रूप में हुई है। सौरभ की हालत गंभीर बनी हुई है। सीने के पास बुलेट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। वहां से भी पटना भेज दिया गया है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव की है। शादी समारोह में पहुंचे थे बच्चे जानकारी के मुताबिक गांव में शादी के मौके पर डीजे बज रहा था। बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण पहुंचे थे। सभी खुशियां मना रहे थे। इस बीच गांव के एक युवक ने अचानक देसी कट्टा से फायरिंग कर दी। गोली पास खड़े 2 बच्चों को जा लगी। दोनों बच्चे शादी समारोह और डीजे देखने पहुंचे थे। प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग परिजनों ने गोपालपुर प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और अवैध हथियारों का खुलेआम इस्तेमाल समाज के लिए गंभीर खतरा है।
Source link

