टोंक जिले के उनियारा तहसील के सुरेली गांव की रहने वाली प्रिया प्रजापत को जयपुर में सम्मानित किया गया है। प्रिया ने आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में 92.60 प्रतिशत अंक हासिल कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरेली में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दैनिक भास्कर की ओर से 17 से 19 जून तक जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दैनिक भास्कर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में गुरुवार शाम उसे प्रशस्ति पत्र, मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उस दिन सम्मानित होने वाली वह एकमात्र छात्रा थी। स्कूल टॉपर रही प्रिया शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीबीएसई और आरबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जयपुर में यह राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसी क्रम में 18 जून को आयोजित कार्यक्रम में प्रिया प्रजापत पुत्री गोवर्धन प्रजापत को सम्मानित किया गया। प्रिया ने आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में पहला स्थान हासिल किया था। समारोह में अतिथियों ने उसे प्रशस्ति पत्र, मेडल और शील्ड प्रदान की। गांव में खुशी का माहौल प्रिया को राज्य स्तरीय मंच पर सम्मान मिलने से सुरेली गांव में खुशी है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और ग्रामीणों ने उसे शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आरएएस बनना चाहती है प्रिया प्रिया का सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर आरएएस अधिकारी बनने का है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा जी, परिवार के सदस्यों और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। प्रिया ने दैनिक भास्कर का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह केवल सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। विद्यार्थियों को मिला सम्मान समारोह में सीबीएसई और आरबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियां, शिक्षाविद, अभिभावक, विद्यार्थी और कई यूनिवर्सिटीज के डायरेक्टर मौजूद रहे। पिता मजदूर, मां गृहणी प्रिया के पिता गोवर्धन प्रजापत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनकी मां गृहणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। प्रिया पांच बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर है। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार के अन्य भाई-बहन पढ़ाई कर रहे हैं। उसका भाई आरएएस की तैयारी कर रहा है। बड़ी बहनों ने भी पढ़ाई में किया अच्छा प्रदर्शन प्रिया की बड़ी बहनों ने भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया है। परिवार में शिक्षा को हमेशा महत्व दिया गया, जिसके कारण सीमित संसाधनों के बावजूद सभी भाई-बहन अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं।
Source link

