Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यराजस्तानमल्लातलाई में युवक की पीठ पर मारा चाकू: बाइक सवार 6-7...

मल्लातलाई में युवक की पीठ पर मारा चाकू: बाइक सवार 6-7 युवकों ने घेरकर मारा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, देर रात की घटना – Udaipur News




उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 6 से 7 युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला दिया। चाकू युवक के पीठ पर लगा, जिससे वह घायल हो गया। घटना मल्लातलाई स्थित सदाबाहर चौक के पास रात 11 बजे की है। मल्लातलाई निवासी युवक मोईन उर्फ बंटी शनिवार रात को मल्लातलाई इलाके में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वह सदाबाहर चौक में बैठा हुआ था। तभी 3 बाइक पर 6 से 8 युवक आए। जिनके हाथ में लाठी, चाकू सहित अन्य धारदार हथियार थे। आरोपियों ने मोईन को घेर लिया। उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल होकर गिर गया और मौका देख बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
थानाधिकारी दलप​त सिंह राठौड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घायल को हॉस्पिटल भर्ती कराया। पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश जारी है। थानाधिकारी ने बताया कि इनके बीच कोई रंजिश की बड़ी वजह सामने नहीं है। आरोपियों द्वारा अपने मोहल्ले में वर्चस्व बताने और दूसरे मोहल्ले के युवक को नहीं आने देने की बात सामने आई है। मैं हमलावरों को नहीं जानता: मोईन
पीड़ित मोईन ने बताया कि मेरी किसी से दुश्मनी नहीं थी। मैंने हमलावरों के चेहरे पहली बार देखे थे। उनहोंने मेरे आगे बाइक लगाई। फिर उनमें से एक-दो युवकों ने डंडे मारना शुरू किए। जिससे मैं नीचे गिर गया। जैसे ही खड़ा हुआ तो तीसरे युवक ने पीठ पर चाकू घोंप दिया। फिर फरार हो गए। मैंने तुरंत फोन पर बड़ी बहन को सूचना दी और पुलिस बुलाई गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments