Last Updated:
काजोल और जूही चावला ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी कॉमिक टाइमिंग आज भी कमाल की है. दोनों एक्ट्रेसेस ने मंच पर आते ही कुछ ऐसा कहा कि लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो गए. बातचीत के दौरान उन्होंने आमिर खान पर ऐसे मजेदार तंज कसे कि पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा. आमिर भी मुस्कुराते और शरमाते नजर आए. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को 90 के दशक की सुपरहिट फिल्मों की याद आ गई है.
काजोल, जूही चावला और आमिर खान का का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में दोस्ती, मस्ती और हाजिरजवाबी का पुराना रिश्ता रहा है. जब इंडस्ट्री के पुराने सितारे एक मंच पर मिलते हैं तो कई यादगार पल बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला. हाल ही में ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मुंबई में बेहद खास अंदाज में मनाया गया. इस खास फिल्मी समारोह में कई बड़े सितारे जुटे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तीन दिग्गज कलाकारों की मजेदार बातचीत ने बटोरी. मंच पर हंसी-मजाक का ऐसा दौर चला कि दर्शक भी ठहाके लगाने लगे.
काजोल और जूही चावला भी इस इवेंट में पहुंचीं. इस दौरान दोनों एक्ट्रेसेस ने मिलकर बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ की खिंचाई कर डाली. उन्होंने कुछ ऐसा कहा दिया, जिसके वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सोशल मीडिया पर भी इस पल के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
‘महिलाओं के मामले में आमिर की पसंद लाजवाब’
‘लगान’ के सिल्वर जुबली समारोह में आमिर खान, सलमान खान, जावेद अख्तर, काजोल, जूही चावला और फिल्म से जुड़े कई कलाकार मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान जब काजोल और जूही से आमिर खान के बारे में कुछ कहने के लिए कहा गया तो दोनों ने मौके को मजाकिया अंदाज में बदल दिया. सबसे पहले काजोल ने आमिर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें फिल्मों की शानदार समझ है. इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए जोड़ा कि आमिर की महिलाओं को लेकर पसंद भी काफी अच्छी है. काजोल की यह बात सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. वहीं आमिर खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और थोड़ा शर्माते हुए नजर आए.
जूही चावला ने आमिर के लिए क्या कहा?
इसके बाद जूही चावला ने भी मजाकिया अंदाज में बात आगे बढ़ाई. उन्होंने कहा कि अगर वह आमिर के बारे में बोलना शुरू करें तो पूरी शाम निकल जाएगी. जूही ने याद दिलाया कि आमिर खान प्रोडक्शन शुरू करने से पहले भी उनके साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा कि जो भी उनके साथ काम करता है, वह जिंदगी में बहुत आगे निकल जाता है.
View this post on Instagram

