Thursday, May 28, 2026
Homeबॉलीवुडमां बनते ही परिणीति चोपड़ा को किस बात की होने लगी चिंता?...

मां बनते ही परिणीति चोपड़ा को किस बात की होने लगी चिंता? बयां किया दर्द, भगवान का लिया सहारा


Last Updated:


परिणीति चोपड़ा बेटे नीर के जन्म के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही थीं. एक्ट्रेस ने इसपर खुलकर बात की. वो कहती हैं कि वो डिप्रेशन से जूझ रही थीं और ऐसे मुश्किल वक्त में उन्होंने भगवान के नाम का सहारा लिया. परिणीति चोपड़ा कहती हैं कि वो सुबह उठकर हनुमान चालिसा पढ़ती थीं और मंत्र जाप की मदद से खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करती हैं.

ख़बरें फटाफट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

नई दिल्ली.  ‘इश्कजादे’ से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लगभग 2 महीने पहले पति राघव चड्ढा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि मां बनने के बाद वो पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही थीं. इसके साथ ही उन्होंने पोस्टपार्टम डिप्रेशन की जूझने के बारे में खुलकर बात करते हुए इससे निपटने का मंत्र भी साझा किया. परिणीति कहती हैं कि वो सुबह उठकर सबसे पहले भगवान का नाम लेती थीं और कोशिश करती थीं कि वो अपने फोन का इस्तेमाल न करें.

दो महीने पहले बेटे नीर की मां बनीं अभिनेत्री ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने मन को शांत रखने और खुद को रिलैक्स रखने का तरीका बताया. परिणीति के मुताबिक, दिन की शुरुआत सही तरीके से करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि सुबह उठते ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे दिमाग परेशान हो जाता है.

मंत्र जाप कर खुदको पॉजिटिव रखती हैं परिणीति

एक्ट्रेस ने बताया, ‘अगर आपका दिमाग पॉजिटिव रहता है, तो शरीर भी उसी तरह रिएक्ट करता है. आजकल ज्यादातर लोग आंख खुलते ही फोन उठाकर स्क्रॉलिंग शुरू कर देते हैं, जो सबसे खराब आदत है. इससे दिमाग सुन्न हो जाता है और पूरे दिन पर खराब असर पड़ता है’. उन्होंने आगे बताया कि वह सुबह फोन से दूरी बनाकर खुद के लिए समय निकालती हैं’.

सुबह-सुबह फोन का इस्तेमाल करने से बचती हैं परिणीति

परिणीति चोपड़ा आगे कहती हैं, ‘अगर आप सुबह उठकर फोन को नजरअंदाज करें, थोड़ी देर यूं ही बैठें, म्यूजिक सुनें, प्रकृति के करीब जाएं, पक्षियों की आवाज सुनें, तो मन अपने आप शांत हो जाता है. मैं सुबह उठते ही मंत्रों का जाप करती हूं. कभी हनुमान चालीसा तो कभी ‘नमामि शमीशम’ का पाठ करती हूं. मैं चाहती हूं कि मेरा दिन इसी पॉजिटिव एनर्जी के साथ शुरू हो’.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

मां बनते ही परिणीति चोपड़ा को किस बात की होने लगी चिंता? बयां किया दर्द



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments