Saturday, August 15, 2026
Homeबिज़नेसमुरादाबाद के अमित दो एकड़ में कर रहे ऑर्गेनिक हल्दी की खेती,...

मुरादाबाद के अमित दो एकड़ में कर रहे ऑर्गेनिक हल्दी की खेती, हिमाचल, राजस्थान तक है डिमांड


Last Updated:

किसान अश्वनी ठाकुर ने बताया की हम ऑर्गेनिक हल्दी की खेती कर ऑर्गेनिक हल्दी तैयार कर मार्किट में सेल कर रहें है. जो की मसाले के रूप में तैयार की जा रही है. यह हल्दी मार्केट में सेल की जा रही है और इसे खरीदने वालों की संख्या खूब बढ़ रही है.तो वहीं किसान का कहना है की हल्दी को पूरी तरह से ऑर्गेनिक रूप में तैयार करने पर  अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. उनका कहना है कि आने वाले शादी के सीजन में भी इस हल्दी की डिमांड रहती है बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो शादी विवाह के खाने में प्राकृतिक मसाले का प्रयोग करते हैं.

मुरादाबादः मुरादाबाद के किसान अब धीरे-धीरे ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. और ऑर्गेनिक खेती कर अलग-अलग चीजे ऑर्गेनिक रूप में तैयार कर रहे है. साथ ही लोगों तक ऑर्गेनिक चीज़ पहुंचा रहे हैं. तो वहीं एक किसान ऐसे हैं जिन्होंने ऑर्गेनिक हल्दी तैयार की है. इस आर्गेनिक हल्दी में वह किसी भी केमिकल का प्रयोग नहीं करते हैं. यह ऑर्गेनिक हल्दी पूरी तरीके से प्राकृतिक रूप में तैयार की जाती है. जिसमें उन्हें बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है और वह बहुत ज्यादा खुश भी हैं. उनकी ऑर्गेनिक हल्दी की डिमांड की बात की जाए तो सभी जगह सेल भी हो रही है.

दो एकड़ में कर रहे ऑर्गेनिक हल्दी की खेती

किसान अश्वनी ठाकुर ने बताया की हम ऑर्गेनिक हल्दी की खेती कर ऑर्गेनिक हल्दी तैयार कर मार्किट में सेल कर रहें है. जो की मसाले के रूप में तैयार की जा रही है. यह हल्दी मार्केट में सेल की जा रही है और इसे खरीदने वालों की संख्या खूब बढ़ रही है.तो वहीं किसान का कहना है की हल्दी को पूरी तरह से ऑर्गेनिक रूप में तैयार करने पर  अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. उनका कहना है कि आने वाले शादी के सीजन में भी इस हल्दी की डिमांड रहती है बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो शादी विवाह के खाने में प्राकृतिक मसाले का प्रयोग करते हैं. इस प्रकार किसान प्राकृतिक हल्दी की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इस खेती में लागत कम मुनाफा अच्छा मिलता है.

पूरी तरह से ऑर्गेनिक रहती है हल्दी

अश्विनी ठाकुर ने बताया कि उनकी हल्दी पूरी तरह से ऑर्गेनिक हल्दी है. खेती के दौरान उन्होंने किसी भी प्रकार के कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं किया है. इसके लिए उन्होंने जीवामृत और वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग किया है. जिससे हल्दी पूरी तरह से प्राकृतिक और शुद्ध रहती है. हमारी हल्दी की डिमांड की बात की जाए तो पूरे मुरादाबाद ही नहीं बल्कि आसपास के कई राज्यों से भी भरी डिमांड आ रही है. हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा इन सभी राज्यों से भारी डिमांड आती है. और खूब अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. हल्दी की कीमत की बात की जाए तो रुपए 400 किलो सेल की जा रही है. यह हल्दी मार्केट की हल्दी से बेहद अलग है और बजट में थोड़ी महंगी है. लेकिन पूरी तरह से प्राकृतिक है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments