Monday, May 18, 2026
Homeदेशयहां चांदी का रेट उड़ रहा होश, वहां ससुर ने दामाद को...

यहां चांदी का रेट उड़ रहा होश, वहां ससुर ने दामाद को दे डालीं डेढ़ किलो चांदी की चप्पल


Last Updated:

कोल्हापुर में अमीर ससुर ने दामाद को डेढ़ किलो चांदी की कोल्हापुरी चप्पलें गिफ्ट की हैं, ज‍िसकी सोशल मीड‍िया पर काफी चर्चा हो रही है. ईरान इजरायल युद्ध से बढ़ी सोने चांदी की कीमतों के बीच ये तोहफा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं क‍ि ऐसी तंगी में दामाद की मौज आ गईं.

Zoom

कोल्‍हापुर में ससुर ने दामाद को दी डेढ़ क‍िलो चांदी की बनी चप्‍पलें, सोशल मीड‍िया पर वायरल.

Kolhapur News: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से जहां सोने-चांदी की कीमतों में आग लगी हुई है. लोग चांदी की पायल तक खरीदने से पहले बजट टटोल रहे हैं. यहां लोगों ने चांदी से दूरी बना ली है लेकिन कोल्हापुर में एक ससुर के धमाकेदार चांदी के गिफ्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.

कोल्हापुर में एक जोशीले ससुर ने अपने नए-नवेले दामाद को चांदी की चप्पलें बनवाकर भेंट की हैं. सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों के बावजूद ससुर ने अपने दामाद के लिए डेढ़ किलो चांदी की कोल्हापुरी चप्पलें बनवाई हैं. यह अनोखा नजारा कोल्हापुर-सांगली रोड पर एक अमीर परिवार की बेटी की शादी के मौके पर देखने को मिला है, जिसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा का केंद्र बन गई है.

यहां अपनी बेटी को डोली में बिठाने जा रहे ससुर ने अपने दामाद का स्वागत अनोखे अंदाज में किया और उसे गिफ्ट में कुछ स्पेशल चीज देने का फैसला किया. ससुर ने दामाद के स्वागत के लिए स्पेशल चांदी की चप्पलें बनवाईं. इन चप्पलों को बनाने में डेढ़ किलो चांदी का इस्तेमाल हुआ था.

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक ससुर ने यह काम सांगली के एक सुनार के जरिए कोल्हापुर शहर के एक जाने-माने चांदी के कारीगर को दिया. दो कारीगरों ने आठ दिनों तक कड़ी मेहनत करके उनके दामाद के नाप की एकदम सही कोल्हापुर चप्पलें बनाईं.

दिलचस्प बात यह है कि ये कारीगर पहले भी चार और पांच किलो वजन के चांदी के पानी के जग बना चुके हैं. हालांकि चप्पलों की जानकारी पहली बार ही सामने आई है.डेढ़ किलो वजनी चप्पलों को दामाद पहनेंगे या तिजारी में रखेंगे ये तो वे ही फैसला करेंगे, लेकिन इस तोहफे को देखकर सोशल मीडिया पर जरूर लोग दिलचस्पी ले रहे हैं.

दरअसल बताया जाता है कि इस इलाके में लोंद के महीने में दामाद को तोहफा देने की परंपरा है. ऐसे में जितना अच्छा या महंगा तोहफा कोई देना चाहे वह अपने दामाद को दे सकते हैं. इस बार दामाद के लिए बनाई गई ये चप्पलें काफी वायरल हो रही हैं.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments