Last Updated:
BJP vs TMC: भारत निर्वाचन आयोग 10 सितंबर को सीईओ सम्मेलन में एसआईआर पर चर्चा करेगा. सुनील मुखर्जी ने SIR को लेकर टीएमसी की चिंता को जाहिर किया और कहा कि उनकी पार्टी इस मामले में केंद्र सरकार का विरोध करती रहेगी…और पढ़ें
टीएमसी चुनाव आयोग के SIR प्रोसेस का विरोध कर रही है. (फाइल फोटो)इस बीच, पश्चिम बंगाल के बारासात में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संगठनात्मक जिला अध्यक्ष और बारासात नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुनील मुखर्जी ने इस पुनरीक्षण प्रक्रिया पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे सर्वेक्षण के दौरान बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ घर-घर जाएं. अगर मतदाता सूची से एक भी व्यक्ति का नाम हटाया गया तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे.”
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील मुखर्जी ने कहा, “भाजपा जो सोचेगी, वही करेगी. हम तृणमूल कांग्रेस से हैं और हमारी विचारधारा भाजपा से मेल नहीं खाती. इसलिए यह मायने नहीं रखता कि भाजपा दिल्ली में क्या करती है.” उन्होंने टीएमसी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उनकी पार्टी बंगाल की जनता के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.
बता दें चुनाव आयोग के सम्मेलन में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियानों और तकनीकी उन्नयन पर भी चर्चा होगी. यह कदम पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

