Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यबिहारसड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन 3 की मौत: मुंगेर में...

सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन 3 की मौत: मुंगेर में बाइक सवार को हाइवा ने कुचला, महिला की गई जान – Munger News


मुंगेर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

.

पहली घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजरानी तालाब के पास हुई। यहां बेटे का एडमिशन कराने जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य घायलों का भागलपुर में इलाज चल रहा है।

श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे पैदल

दूसरी घटना देर शाम बरियारपुर थाना क्षेत्र के नया छावनी में हुई। नया छावनी निवासी वृद्ध रामवृक्ष शर्मा सड़क किनारे पैदल श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे। तभी बरियारपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने रामवृक्ष शर्मा को बरियारपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपने की बात कही है।

ट्रक ने बाइक को कुचला।

बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर

तीसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मुंगेर-बरियारी एनएच 80 पर बोचाही के पास हुई। यहां एक बाइक सवार को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। नयारामनगर थाना की 112 नंबर पुलिस टीम ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटोला सठबिग्घी गांव निवासी दशरथ मंडल के 22 वर्षीय पुत्र हरि ओम कुनार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हरि ओम अपने पिता की जमानत के लिए वकील से मिलने कोर्ट आया था और लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार जब्त कर ली है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

वाहन चालकों को किया जा रहा जागरूक

वहीं यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि शनिवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। इसके तहत यातायात पुलिस विभिन्न तरीके से वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौत बाइक से सफर करने वालों की होती है इसके बाद भी लोग हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

इसके लिए नियमानुसार लोगों को दंडित भी किया जाता है।उन्होंने गाड़ी चालकों से यातायात नियम का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की है ताकि सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों को रोका जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments