Monday, August 3, 2026
Homeबॉलीवुडसुपरस्टार की वजह से डूब गया था एक्टर का करियर, जिद पर...

सुपरस्टार की वजह से डूब गया था एक्टर का करियर, जिद पर अड़कर मांगा रोल, रातोंरात बदल डाली अपनी फूटी किस्मत


Last Updated:

पुनीत इस्सर ने ‘महाभारत’ में दुर्योधन बनकर पहचान बनाई, ‘कुली’ में अमिताभ बच्चन के साथ हादसे के बाद 6 साल तक काम नहीं मिला, फिर निर्देशक और लेखक भी बने.

सुपरस्टार की वजह से डूब गया था एक्टर का करियर, जिद पर अड़कर मांगा रोलजिद पर अड़कर चमकाई किस्मत
नई दिल्ली. टीवी और सिनेमा के एक ऐसे कलाकार जिनका नाम सुनते ही हमें ‘महाभारत’ का शक्तिशाली ‘दुर्योधन’ याद आ जाता है, वह हैं पुनीत इस्सर. अपनी दमदार आवाज, विशाल कद-काठी और अभिनय की गहराई से उन्होंने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर राज किया बल्कि एक ऐसा किरदार अमर कर दिया जिसकी कल्पना किए बिना उनका नाम अधूरा है.

हालांकि उनका करियर अमिताभ बच्चन के साथ हुई एक दुर्घटना से लेकर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है लेकिन पुनीत इस्सर ने हर चुनौती को पार करते हुए एक अभिनेता, निर्देशक और लेखक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई. अमिताभ की फिल्म से करियर की शुरुआत करने में उन्होंने एक सीन में अमिताभ को इतनी जोर से मार दिया था कि अमिताभ को अस्पताल जाना पड़ा था. उनकी एक गलती ने उनका करियर बनने से पहले ही ठप कर दिया था. इस हादसे के 6 सालों तक इस व‍िलेन को इंडस्‍ट्री में कोई काम नहीं म‍िला.

तेंवर ऐसे हर किरदार से जमा ली थी धाक

महाभारत से मिली बड़ी पहचान

पुनीत इस्सर को लोग ‘महाभारत’ टीवी सीरियल में ‘दुर्योधन’ की दमदार भूमिका निभाने के लिए याद करते हैं. भारतीय टेलीविजन के इतिहास में बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ को सिर्फ एक शो के रूप में नहीं बल्कि एक धार्मिक घटना के रूप में याद किया जाता है. इस महागाथा के हर किरदार को उसके कलाकार ने अपनी आत्मा से जिया था. पुनीत इस्सर भी उन्हीं में से एक हैं. पुनीत इस्सर को यह रोल कैसे मिला था इसका किस्सा भी दिलचस्प है. यह किस्सा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था.

जिद पर अड़कर मांगा था किरदार

जब बी.आर. चोपड़ा ने ‘महाभारत’ के लिए कलाकारों का चयन शुरू किया तो पुनीत इस्सर ने भीम के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. अपनी विशाल कद-काठी की वजह से वह इस रोल के लिए फिट थे. हालांकि पुनीत का दिल दुर्योधन के किरदार पर अटका हुआ था. उन्हें दुर्योधन का किरदार ज्यादा पसंद था क्योंकि वे जानते थे कि यह किरदार सिर्फ ताकत का नहीं बल्कि अहंकार, कूटनीति और गहरी मनोवैज्ञानिक जटिलता का प्रतीक था. जब उन्होंने चोपड़ा से दुर्योधन का किरदार मांगा तो उन्हें बताया गया कि दुर्योधन के लिए उनका शरीर बहुत विशाल है. इस बात से पुनीत निराश नहीं हुए बल्कि उन्होंने एक साहसी फैसला लिया. उन्होंने अपने आप को दुर्योधन के दुबले-पतले और तेज-तर्रार लुक में ढालने के लिए मेहनत की. पुनीत ने कई दिनों तक अपनी डाइट कम की और मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करके अपने शरीर को सुडौल और फुर्तीला बनाया. उनका मकसद था दुर्योधन के किरदार के लुक में खुद को ढालना.

बता दें कि कई दिनों के बाद जब पुनीत इस्सर दोबारा बी.आर. चोपड़ा के पास गए तो चोपड़ा उन्हें एक पल के लिए पहचान नहीं पाए. जब उन्हें पता चला कि यह वही पुनीत हैं तो वह उनकी लगन और समर्पण से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत उन्हें दुर्योधन का रोल दे दिया. पुनीत की यह मेहनत रंग लाई और दुर्योधन का किरदार आज भी उनकी पहचान है.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सुपरस्टार की वजह से डूब गया था एक्टर का करियर, जिद पर अड़कर मांगा रोल



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments