Last Updated:
LPG Cylinder Price : सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 183.50 रुपये घटा दिया है. इस कटौती के बाद अब इसका रेट ₹2930 हो गया है जो पहले ₹3,113.50 था. 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में भारी कटौती की गई है.
नई दिल्ली. महीने के पहले ही दिन एक खुशखबरी आई है. सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 183.50 रुपये घटा दिया है. इस कटौती के बाद अब इसका रेट ₹2930 हो गया है जो पहले ₹3,113.50 था. 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं. जनवरी 2026 में दिल्ली में इसका रेट 1691.50 रुपये था, जो जून बढ़कर लगभग दोगुना हो गया. मार्च 2026 में दो बार इसके रेट बढ़े. 1 मार्च कमर्शियल सिलेंडर 28 रुपये तो 7 मार्च को 114.50 रुपये महंगा हो गया. मई में इसके रेट में 993 रुपये की भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई और दिल्ली में कीमत सीधे पहुंच गई 3071.50 रुपये पर पहुंच गई. 1 जून को यह 42 रुपये महंगा हो गया.
खबर अपडेट हो रही है…

