OnePlus N6 Lite की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। यह वनप्लस का भारत में अब तक लॉन्च हुआ सबसे सस्ता फोन हो सकता है। OnePlus N6 सीरीज के इस फोन को कंपनी ने पिछले दिनों ही Amazon पर लिस्ट किया था। कंपनी ने अमेजन लिस्टिंग में फोन के कई फीचर्स भी कंफर्म किए हैं। यह बजट फ्रेंडली फोन भारत में दो कलर ऑप्शन- मिडनाइट हाइप और नियो ग्रीन में पेश किया जाएगा।
22 सितंबर को होगा लॉन्च
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव किया है, जिसमें फोन के कई फीचर्स कंफर्म किए गए हैं। इस सीरीज में कंपनी पहले ही दो डिवाइसेज OnePlus N6 और OnePlus N6x लॉन्च कर चुकी है। यह अपकमिंग फोन इस सीरीज का Lite स्मार्टफोन होगा, जिसमें 7000mAh की बैटरी दी जाएगी।
मिलेंगे तगड़े फीचर्स
चीनी कंपनी का दावा है कि यह फोन फुल चार्ज होने पर 3 दिन का बैटरी बैकअप ऑफर करेगा। इसमें 26.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 29.9 घंटे का गूगल मैप नेविगेशन और 49.7 घंटे का फोन कॉल बैकअप मिलेगा। इस स्मार्टफोन में वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
फोन के सामने आए फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में एक्वा टच फीचर का सपोर्ट मिलेगा, जिसकी वजह से गीले हाथों से भी फोन यूज किया जा सकेगा। यह फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा। साथ ही, इसकी मोटाई महज 8.95mm होगी। हालांकि, कंपनी ने इस फोन के अन्य फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इसे 20,000 रुपये से कम प्राइस में पेश किया जा सकता है।
इस सीरीज के पिछले मॉडल OnePlus N6x की बात करें तो यह फोन भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में भी 7000mAh की बैटरी मिलती है। यह भी मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। अपकमिंग फोन के कई फीचर्स OnePlus N6x जैसे ही होंगे।
यह भी पढ़ें – Redmi ने भारत में लॉन्च किए दो तगड़े फोन, मिलेगी 10000mAh बैटरी

