Sunday, June 7, 2026
Homeफूड3 रुपए की चाय! 24 साल पुराना स्वाद, पीने के लिए लोगों...

3 रुपए की चाय! 24 साल पुराना स्वाद, पीने के लिए लोगों की लगती है भीड़


Last Updated:

लोकल 18 की टीम को दुकान संचालक फरीद एहमद ने बताया कि मैं पहले दूसरों को यहां पर काम करता था लेकिन मुझे 24 साल पहले ऐसा लगा कि चाय की दुकान की शुरुआत करना चाहिए मैने ₹500 लगाकर चाय दुकान की शुरुआत की थी शुरुआती दिनों में मुझे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन आज लोग मुझ पर भरोसा करने लगे हैं 24 साल में लोगों को चाय पिला रहा हूं पहले ₹1 की चाय

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला खानपान के लिए जाना जाता है. आजकल युवाओं से लेकर अधिकतर लोग सबसे अधिक चाय पीना पसंद करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी चाय की दुकान का संचालन करने वाले दुकान संचालक की कहानी बता रहे हैं जो 24 साल पुरानी चाय की दुकान है. यहां शुरुआत में ₹1 की चाय मिलती थी जो स्वाद उस समय था आज वहीं स्वाद ₹3 की चाय का भी है. इस दुकान पर सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की चाय पीने के लिए भीड़ लगती है. दुकान पर ताजी चाय बनाई जाती है. ग्राहकों के सामने ही चाय बनती है चाय बनते ही बिक जाती है.

लोकल 18 की टीम को दुकान संचालक फरीद अहमद ने बताया कि मैं पहले दूसरों के यहां पर काम करता था लेकिन मुझे 24 साल पहले ऐसा लगा कि चाय की दुकान की शुरुआत करना चाहिए. मैने ₹500 लगाकर चाय दुकान की शुरुआत की थी, शुरुआती दिनों में मुझे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन आज लोग मुझ पर भरोसा करने लगे हैं. 24 साल में लोगों को चाय पिला रहा हूं. पहले ₹1 की चाय पिलाता था अब महंगाई को देखते हुए. 2014 से यह चाय ₹2 की हुई 2019 से आज तक ₹3 की चाय मिल रही है. चाय पीने के लिए लोगों की सुबह से देर शाम तक भीड़ लगती है. दुकान संचालक का कहना है कि मैं 24 साल से यह चाय की दुकान चला रहा हूं. आज भी वहीं टेस्ट मेरी दुकान पर मिलता है इसलिए लोग सबसे अधिक मेरे यहां पर चाय पीने के लिए आते हैं. रोजाना में 500 से अधिक चाय बेचता हूं.

कक्षा दसवीं तक की है पढ़ाई
दुकान संचालक का कहना है कि मैं कक्षा दसवीं तक पढ़ाई की है उसके बाद पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता था. मैं दूसरों के यहां पर काम करने जाता था लेकिन जब मुझे चाय के बिजनेस की जानकारी लगी तो मैंने चाय के ठेले की शुरुआत कर दी थी.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments