Last Updated:
IAS Story: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी एस. सिद्धार्थ के सिर पर फूलदान रख दिया, जिससे लोग हंसने लगे. इसके बाद से यह घटना चर्चा का विषय बन गया है.
IAS Story: सीएम नीतीश कुमार ने इस IAS Officer के सिर पर फूलदान रख दिया है.
हाइलाइट्स
- IAS अधिकारी के सिर पर फूलदान रखा.
- IAS Officer ने IIT और IIM से पढ़ाई की हैं.
- बिहार के वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी हैं.
IAS Story: यूपीएससी की परीक्षा को पास करने के बाद ही IAS Officer की नौकरी (Sarkari Naukri) मिलती है. इसके बाद उनके अनुभव के आधार पर अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी दी जाती है. लेकिन कई बार ऑफिसर्स के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे वह असहज हो जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और 1991 बैच के आईएएस अधिकारी एस. सिद्धार्थ (IAS Dr S.Siddharth) ने स्वागत करते हुए उन्हें फूलदान भेंट किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह फूलदान तुरंत ही एस. सिद्धार्थ के सिर पर रख दिया, जिससे वहां मौजूद लोग हंसने लगे और यह घटना चर्चा का विषय बन गया.
नीतीश कुमार ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में आए थे. इस मौके पर उन्होंने 20 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र भी सौंपें. कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार भी मौजूद थे.
IIT, IIM से कर चुके हैं पढ़ाई
डॉ. एस. सिद्धार्थ 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. उन्होंने आईआईटी दिल्ली से सूचना प्रौद्योगिकी में पीएचडी की है. इसके साथ ही उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की हैं. इसके साथ ही अभी वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में दूसरी पीएचडी कर रहे हैं. वर्तमान में वे बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं.
कई अहम पदों पर रहे
इसके अलावा डॉ. एस. सिद्धार्थ एलएन मिश्रा संस्थान के निदेशक और आर्थिक नीति एवं सार्वजनिक वित्त केंद्र के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने मुजफ्फरपुर, भोजपुर, औरंगाबाद और लोहरदगा जिलों में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया है और भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय में निदेशक भी रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें…
UPSC NDA CDS 2 का नोटिफिकेशन upsc.gov.in पर आज, ऐसे कर पाएंगे आवेदन, जानें योग्यता और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
Central Bank में नौकरी पाने का मौका, न लिखित परीक्षा, न कट-ऑफ की टेंशन, पाएं अच्छी सैलरी

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें

