Wednesday, June 3, 2026
Homeबॉलीवुडकभी यहां डाकुओं से भिड़े थे अमिताभ-धर्मेंद्र, 50 साल बाद भी उन...

कभी यहां डाकुओं से भिड़े थे अमिताभ-धर्मेंद्र, 50 साल बाद भी उन पटरियों पर दौड़ रही ट्रेन


Last Updated:

Railway Knowledge: 1970 के दशक में नवी मुंबई के पनवेल-उरण रेलवे रूट पर हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग हुई थी. ‘शोले’ की रिलीज को शुक्रवार (15 अगस्त) को 50 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन इस रेल रूट पर…और पढ़ें

कभी यहां डाकुओं से भिड़े थे अमिताभ-धर्मेंद्र, उन पटरियों पर दौड़ रही ट्रेनइस रेलवे रूट ने देखा ‘शोले’ का जलवा (फोटो-पीटीआई)
Railway Knowledge: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन मानी जाती है. यह न केवल पैसेंजर्स को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाता है, बल्कि अपने आप में कई अनोखी कहानियां भी समेटे हुए है. ऐसी ही एक अनोखी कहानी है नवी मुंबई के पनवेल-उरण रेल रूट (Panvel-Uran Rail Route) की. यह रेलवे रूट सिर्फ एक ट्रैक नहीं, बल्कि बॉलीवुड के सुनहरे पलों का गवाह भी है.

1970 के दशक में इसी रूट पर बॉलीवुड की ऐतिहासिक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ के कुछ मशहूर सीन शूट किए गए थे. उस समय यह इलाका अपने प्राकृतिक नजारों और खाली पटरियों की वजह से फिल्ममेकर्स की पसंदीदा जगह था. आज यह रेल रूट नवी मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए अहम कनेक्शन बन चुका है, लेकिन इसके साथ जुड़ी यह फिल्मी यादें लोगों के दिलों में अब भी ताजा हैं.

पनवेल-उरण रेल रूट पर हुई थी ‘शोले’ की शूटिंग
‘शोले’ की कई महत्वपूर्ण सीन, जैसे कि बंसती (हेमा मालिनी) का जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) को रेलवे स्टेशन से लेने वाला दृश्य पनवेल रेलवे स्टेशन के पास फिल्माया गया. इसके अलावा, चिंचपाड़ा के आम के बाग में वीरू का बंसती को बंदूक से आम तोड़कर प्रभावित करने वाला सीन भी शूट हुआ था.

रेलवे रूट पर 7 हफ्ते में पूरी हुई थी शूटिंग 
शोले की शुरुआत में एक बेहतरीन सीन है जिसमें जय, वीरू और ठाकुर गुंडों से ट्रेन में सफर करते हुए लड़ते हैं. ये सीन 7 सप्ताह की शूटिंग में पूरा हुआ. इसे मुंबई-पुणे रेलवे रूट पर पनवेल के निकट फिल्माया गया.

authorimg

vinoy jha

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. …और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

कभी यहां डाकुओं से भिड़े थे अमिताभ-धर्मेंद्र, उन पटरियों पर दौड़ रही ट्रेन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments