Friday, May 29, 2026
HomeबॉलीवुडKGF-कांतारा के मेकर्स से मिलाया ऋतिक रोशन ने हाथ, कर दिया बड़ा...

KGF-कांतारा के मेकर्स से मिलाया ऋतिक रोशन ने हाथ, कर दिया बड़ा ऐलान, अब साउथ में भी एक्टर का होगा बोलबाला


Last Updated:

होम्बले फिल्म्स और ऋतिक रोशन ने नई पैन-इंडिया फ़िल्म की घोषणा की है. इस खबर से दर्शकों में भारी उत्साह है. होम्बले फिल्म्स ने केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं.

हाइलाइट्स

  • होम्बले फिल्म्स और ऋतिक की नई पैन-इंडिया फ़िल्म की घोषणा.
  • होम्बले फिल्म्स ने केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं.
  • ऋतिक रोशन इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत रोमांचित हैं.

होम्बले फिल्म्स जो कि एक फेमस प्रोडक्शन हाउसों में से एक है. इसने कई पैन-इंडिया फिल्में बनाई हैं. दर्शक हमेशा उनकी अगली फ़िल्म का इंतज़ार करते हैं. अब उन्होंने सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ मिलकर एक नई पैन-इंडिया फ़िल्म बनाने की घोषणा की है. पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी कि दोनों आपस में सहयोग कर सकते हैं. अब जाकर कंफर्म भी हो चुका है. वहीं ऋतिक रोशन का रिएक्शन भी सामने आया है.

इस घोषणा से लोगों में भारी उत्साह है. ऋतिक भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत रोमांचित हैं. होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर इस सहयोग की घोषणा की. ऋतिक ने भी अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा – “इसका बेसब्री से इंतज़ार है”. होम्बले फिल्म्स ने जवाब दिया: आगे और ऊपर… आइए इस यात्रा को यादगार बनाएं.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments