कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण
जालोर शिवसेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में गुरुवार को लोगों ने नौसरा थाने से गुमशुदा युवती के वापस लाने और साथ लेकर गई गहनों को बरामद करने के मामले में ज्ञापन दिया।
.
वहीं बागरा थाना क्षेत्र के बैरठ गांव पीड़िता नेहा राजपुरोहित पत्नी अशोक कुमार की भूमि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से कुछ लोगों ने हड़प ली। इसे लेकर भी थाने में जिसको लेकर थाने में रिपोर्ट दी थी। लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया और नहीं अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई हैं। जिससे मामले दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर बैठे ग्रामीण व शिव सेना के कायकर्ता
थानों से हटाने की मांग की
इसके साथ ही उन्होंने सायला थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, नौसरा थानाधिकारी पन्नालाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए थानों से हटाने की मांग की। शिवसेना (UBT) जालोर को लगातार पीड़ितों की शिकायतें मिल रहीं थी।
इस दौरान अनवर खान (जिला उपप्रमुख), बाबूलाल देवासी झूमी देवी, शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, कूया राम माली, कैलाश माली, कमलेश, रमेश गहलोत, गोपा राम माली, पूनमा राम माली, जेठमल माली, गुलाबी देवी, सोरम देवी, दुर्गा राम, कपूरा राम, चुन्नीलाल पुरोहित व देवऋषि पुरोहित समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

