Tuesday, May 26, 2026
Homeदेश26/11 मुंबई हमला: 'चिदंबरम के बयान का सोनिया और राहुल के पास...

26/11 मुंबई हमला: ‘चिदंबरम के बयान का सोनिया और राहुल के पास क्या जवाब है?


Last Updated:

बीजेपी विधायक ने चिदंबरम के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला. (फाइल फोटो)

मुंबई. भाजपा विधायक राम कदम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम के 26/11 हमले पर खुलासे को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि चिदंबरम ने दुनिया के सामने खुलासा कर दिया कि कांग्रेस की सरकार निकम्मी थी. भाजपा विधायक राम कदम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “अध्यात्म में कहा गया कि सच छुपता नहीं है और कभी न कभी सत्य बाहर आता है. चिदंबरम अब उस उम्र में हैं, जहां पछतावा हो या सच बोलने की आदत, उन्होंने दुनिया के सामने खुलासा कर दिया कि कांग्रेस की सरकार निकम्मी थी. कांग्रेस को आईना उनके शीर्ष नेता ही दिखा रहे हैं. मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछता हूं कि उनके पास इसका क्या जवाब है?”

उन्होंने आगे कहा, “फर्क बिल्कुल स्पष्ट है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार घर में घुसकर मारती है. कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि उनकी सरकार दबाव में आकर घर में छुपकर बैठ जाती थी. चिदंबरम का बयान सुनकर कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए.”

राम कदम ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी कहां जाते हैं और कब आते हैं? शायद उनका परिवार भी इससे वाकिफ नहीं होगा. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वे कई बार अचानक गायब हुए हैं. वे राष्ट्रीय दल के नेता हैं और उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए. मुझे लगता है कि राहुल गांधी को खुले मन से मोदी सरकार की प्रशंसा करने की आवश्यकता है. छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता.”

बिहार एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी होने पर भाजपा विधायक ने कहा, “मैं बताना चाहता हूं कि ‘वोट चोरी’ के नाम पर कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं के घरों में ही चोरी की जा रही थी. लालू प्रसाद यादव के घर में ही दो-दो नाम मिले, जिसे पूरे देश ने देखा है. यह सारी बातें बताती हैं कि बिहार चुनाव में विपक्ष की करारी हार होने वाली है. पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार आएगी.”

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

26/11 मुंबई हमला: ‘चिदंबरम के बयान का सोनिया और राहुल के पास क्या जवाब है?



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments