Thursday, May 28, 2026
HomeदेशLIVE: 'हम बहुत खुश हैं...' बीजेपी अध्यक्ष बनने पर क्या बोला नितिन...

LIVE: ‘हम बहुत खुश हैं…’ बीजेपी अध्यक्ष बनने पर क्या बोला नितिन नबीन का परिवार


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

BJP President Election LIVE Updates: नितिन नबीन को BJP का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है, जिसका आज औपचारिक ऐलान किया जाएगा. नितिन नबीन मंगलवार सुबह 8 बजे ही घर से निकल और सीधे झंडेवालान मंदिर में …और पढ़ें

नितिन नबीन को बीजेपी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है.

भारतीय जनता पार्टी को आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है. नितिन नबीन को BJP का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है, जिसका आज औपचारिक ऐलान किया जाएगा. नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार घोषित किया. उनके पक्ष में 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्ताव भी शामिल था. सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और करीब 11:15 बजे उनका संबोधन होगा. इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया जाएगा.

January 20, 202609:42 IST

BJP President Election LIVE: बीजेपी में नए युग की शुरुआत, नितिन नबीन संभालेंगे अध्यक्ष पद, गृह मंत्रालय ने दी Z+ सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह फैसला हाल ही में लिया गया है और कुछ दिन पहले ही उन्हें Z कैटेगरी का कवर उपलब्ध करा दिया गया था.

सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रशिक्षित कमांडो संभालेंगे. Z कैटेगरी सुरक्षा के तहत उनके साथ सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे, जो उनके आवास, आवागमन और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

January 20, 202609:15 IST

BJP President Election LIVE: नितिन नबीन ने पूजा पाठ से किया नई पारी आगाज, आज संभालेंगे बीजेपी अध्यक्ष पद

झंडेवालान देवी मंदिर के बाद नितिन ने नबीन कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका. वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने वाले हैं.

January 20, 202609:12 IST

BJP President Election LIVE: नितिन नबीन ने झंडेवालान मंदिर में की पूजा अर्चना

बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सुबह-सुबह ही अपने आवास से निकल गए और सीधा झंडेवालान देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे.

January 20, 202609:08 IST

BJP President Election LIVE: नितिन नबीन चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी हेडक्वार्टर में जश्न

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने वाले हैं. इसे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है.

homenation

‘हम बहुत खुश हैं…’ बीजेपी अध्यक्ष बनने पर क्या बोला नितिन नबीन का परिवार





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments