Last Updated:
LPG Price : ईरान युद्ध का असर देश में एलपीजी की कीमतों पर भी दिखने लगा है. पहले से ही चल रही सप्लाई के संकटों के बीच अब कीमतों का बोझ भी आ गया है. 1 मई से देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम करीब 1,000 रुपये बढ़ गया है और अब यह 3 हजार रुपये प्रति सिलेंडर से भी ज्यादा पहुंच गया है.
देश में आज कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 3 हजार के पार पहुंच गए हैं.
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही महंगाई का असर शुरू हो गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई, 2026 से ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्त करीब 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. अब दिल्ली, मुंबई सहित देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

