Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर रोडवेज बस में लगी आग: ऊंचाहार में शॉर्ट...

लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर रोडवेज बस में लगी आग: ऊंचाहार में शॉर्ट सर्किट होने पर निकला धुआं, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा – Raebareli News




लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार में एक रोडवेज बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब बस सड़क किनारे खड़ी थी। इंजन से धुआं उठने के बाद आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। बस प्रयाग डिपो की थी, जिसका नंबर UP70ET5169 है। यह लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी। ऊंचाहार में तहसील के बगल स्थित गेस्ट हाउस के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। ड्राइवर ने बस को दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया, तभी इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझने के बाद यात्री दोबारा बस में बैठे और बस प्रयागराज की ओर रवाना हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments