Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज नया चेण्डा आएंगे: कार्यक्रम स्थल के 10...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज नया चेण्डा आएंगे: कार्यक्रम स्थल के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी – Pali (Marwar) News




मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज गुरुवार को पाली जिले रोहट क्षेत्र के नया चेण्डा गांव के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से सुबह 11.05 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर सुबह करीब 11.50 बजेनया चेण्डा रोहट हेलीपेड पहुंचेंगे। वे हेलीपेड से रवाना होकर 12 बजे श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 12 बजे से एक बजे तक नवनिर्मित कन्या कॉलेज भवन का लोकार्पण एवं कन्या गुरुकुल का 10वां स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 01.10 बजे हेलीकॉप्टर से नया चेण्डा हेलीपेड से उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर रविन्द्र गोस्वामी ने एक आदेश जारी किया। जिसके तहत कार्यक्रम स्थल के आस-पास के क्षेत्र में 10 किलोमीटर के एरिया में ड्रोन उड़ाने पर 01 मई तक पाबंदी रहेगी। सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments