Wednesday, May 6, 2026
Homeफूडभूल जाओगे मटन-मशरूम, इतनी टेस्टी केले की सब्जी, ट्राई करें पहाड़ों की...

भूल जाओगे मटन-मशरूम, इतनी टेस्टी केले की सब्जी, ट्राई करें पहाड़ों की ये रेसिपी


Last Updated:

Banana Vegetable Recipe : अगर आप सोचते हैं कि केला सिर्फ फल है, तो पहाड़ों का ये तरीका जरूर ट्राई करें. यहां कच्चे केले की टेस्टी सब्जी बनती है. पहाड़ी इलाकों में लोग सीजन के हिसाब से, जो भी मिलता है, उसका बेहतरीन इस्तेमाल करना जानते हैं. कच्चे केले की ये सब्जी भी उसी में शामिल है. लोकल 18 से पिथौरागढ़ की नरवदा देवी बताती हैं कि कुछ ही मिनटों में आपकी पहाड़ी स्टाइल केले की सब्जी तैयार हो जाती है. इसे आप गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं.

पिथौरागढ़. अगर आप सोचते हैं कि केला सिर्फ फल के तौर पर ही खाया जाता है, तो पहाड़ों का ये खास तरीका जानकर आपको जरूर हैरानी होगी. यहां केला सब्जी के रूप में भी खूब पसंद किया जाता है. कच्चे केले की सब्जी, जो स्वाद में जितनी अलग होती है, उतनी ही सेहत के लिए दमदार मानी जाती है. पहाड़ी इलाकों में लोग सीजन के हिसाब से, जो भी मिलता है, उसका बेहतरीन इस्तेमाल करना जानते हैं. कच्चे केले की ये सब्जी भी उसी का एक अच्छा उदाहरण है. इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है और घर की साधारण सामग्री से ही तैयार हो जाती है. लोकल 18 से पिथौरागढ़ की नरवदा देवी बताती हैं कि सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छे से धोकर उबाल लिया जाता है. जब केले नरम हो जाते हैं, तो उन्हें ठंडा करके छील लिया जाता है. आप चाहें तो इन्हें हल्का सा मैश कर सकते हैं या छोटे-छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं.

क्यों डालते हैं छाछ

नरवदा देवी कहती हैं कि अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल या घी डालकर गरम करें. जैसे ही तेल गरम हो जाए, उसमें सरसों के दाने डालें. जब सरसों चटकने लगे, तो इसमें उबले हुए केले डाल दें. अब इसे अच्छे से चलाते हुए हल्का सा भून लें. इसके बाद इसमें डालें हल्दी, नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर. आप अपने स्वाद के अनुसार मसाले कम या ज्यादा कर सकते हैं. मसालों के साथ इसे अच्छे से मिलाकर कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि केले में मसालों का स्वाद अच्छी तरह आ जाए. अब इस सब्जी का सबसे खास हिस्सा आता है छाछ. इसमें थोड़ा सा छाछ डाल दिया जाता है, जिससे सब्जी में हल्का खट्टापन और क्रीमी स्वाद आ जाता है. छाछ डालने के बाद इसे धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें. धीरे-धीरे सब्जी गाढ़ी और खुशबूदार हो जाती है. बस, कुछ ही मिनटों में आपकी पहाड़ी स्टाइल केले की सब्जी तैयार हो जाती है. इसे आप गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं.

जब कुछ अलग बनाना हो…

नरवदा देवी कहती हैं कि हमारे यहां ये सब्जी बचपन से बनती आ रही है. कच्चे केले की इस सब्जी में छाछ डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. घर में जब कुछ अलग बनाना होता है, तो हम यही बनाते हैं, सबको बहुत पसंद आती है. अगर आप भी कुछ नया और पहाड़ी स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो एक बार इस पहाड़ी स्टाइल केले की सब्जी जरूर बनाकर देखें. यकीन मानिए, इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments